द इंडियन व्यू

शुचि उपाध्याय की जगह राधा यादव इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम की खिलाड़ी शुचि उपाध्याय को चोट के कारण दौरे से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह अब राधा यादव को टीम इंडिया के टी20 और वनडे स्क्वॉड में…

Ragwendra P Singh
June 12, 2025
2 min read
शुचि उपाध्याय की जगह राधा यादव इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम की खिलाड़ी शुचि उपाध्याय को चोट के कारण दौरे से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह अब राधा यादव को टीम इंडिया के टी20 और वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसआई) ने गुरुवार को बताया कि शुचि को यह चोट बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में आयोजित प्री-टूर कैंप के दौरान लगी थी। जांच में पाया गया कि उनकी बाईं टिबिया (निचले पैर की एक हड्डी है, जिसे पिंडली की हड्डी के रूप में भी जाना जाता है) में चोट है, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी। अनुभवी स्पिन गेंदबाज़ राधा यादव अब इंग्लैंड दौरे पर भारत की दोनों सीमित ओवरों की टीमों का हिस्सा होंगी।

भारत की अपडेटेड टी20 टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गाऊद, सायली सतघरे, राधा यादव।

भारत की अपडेटेड वनडे टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसाबनीस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गाऊद, सायली सतघरे, राधा यादव।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।