वैष्णवी का दोहरा खिताबी धमाका, माधव बने पुरुष एकल चैंपियन
लखनऊ। चिनहट स्थित पिकल डोम में आयोजित द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप का रविवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। चैंपियनशिप में वैष्णवी लोधी ने महिला एकल और मिश्रित युगल दोनों वर्गों के खिताब जीतकर दोहरी…

लखनऊ। चिनहट स्थित पिकल डोम में आयोजित द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप का रविवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। चैंपियनशिप में वैष्णवी लोधी ने महिला एकल और मिश्रित युगल दोनों वर्गों के खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की, जबकि पुरुष एकल वर्ग में माधव विजेता बने।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर विराज सागर दास (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन), सम्मानित अतिथि के तौर पर इंजीनियर अवनीश सिंह (सदस्य विधान परिषद) और विशिष्ट अतिथि के तौर पर अरविंद शर्मा (सचिव, उत्तर प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन) मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि विराज सागर दास और सम्मानित अतिथि इंजीनियर अवनीश सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि विराज सागर दास ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन इसी माह बीबीडी ग्रुप की मेजबानी में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिकलबॉल तेजी से लोकप्रिय हो रहा खेल है और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की अपार संभावनाएं हैं।
समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर पुरस्कार वितरित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह की अध्यक्षता लखनऊ पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। एसोसिएशन का प्रयास खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, नियमित प्रतियोगिताएं और उच्च स्तर तक पहुंचने के अवसर उपलब्ध कराना है।
महिला एकल फाइनल में वैष्णवी लोधी ने जाह्नवी द्विवेदी को एकतरफा मुकाबले में 15-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके बाद मिश्रित युगल फाइनल में वैष्णवी लोधी और रौनक छाबड़ा की जोड़ी ने निखिल सिंह और जाह्नवी द्विवेदी को 15-3 से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की।
पुरुष एकल के रोमांचक फाइनल में माधव ने पार्थ को 17-15 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन निर्णायक क्षणों में माधव ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
इस अवसर पर आयोजन सचिव एवं रणवीर सिंह, इवेंट कोऑर्डिनेटर ऋषि श्रीवास्तव, सिद्धांत श्रीवास्तव एवं रिधम थापा, राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन शर्मा, संदीप जोशी, साइकिलिस्ट डॉ. प्रभात रंजन सहित संचालन समिति के सदस्य यशराज, आदित्य, आर्यन, विशाल, आदर्श, ऋषि, सिद्धांत, रिधम और सृष्टि भी मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
