द इंडियन व्यू

वेस्टइंडीज ने बर्नार्ड जूलियन को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी पहनकर उतरे खिलाड़ी

भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन को श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में कदम रखा। पूर्व ऑलराउंडर…

Ragwendra P Singh
October 10, 2025
2 min read

भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन को श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में कदम रखा। पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन को श्रद्धांजलि देने के लिए खिलाड़ियों ने ऐसा किया है।

1975 में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे जूलियन 4 अक्टूबर को दुनिया छोड़ गए। एक बयान में क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बताया, "वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन पूर्व खिलाड़ी बर्नार्ड जूलियन के सम्मान में बांह पर काली पट्टियां बांध रहे हैं। ऑलराउंडर जूलियन 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे।"

1970 के दशक में वेस्टइंडीज के उत्थान में अहम भूमिका निभाने वाले जूलियन ने 24 टेस्ट में 866 रन बनाने के साथ 50 विकेट झटके थे। उन्होंने 12 वनडे में 86 रन बनाए और 18 विकेट झटके। विश्व कप 1975 में बर्नार्ड जूलियन ने 5 मुकाबलों में 17.70 की औसत के साथ 10 विकेट झटके थे।

साभार : गूगल

उन्होंने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबलों में 4-4 विकेट हासिल किए। ऑलराउंडर क्रिकेट जगत में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले जूलियन ने साल 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 121 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

बताते चले कि वेस्टइंडीज ने साल 1987 में अंतिम बार दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के विरुद्ध टेस्ट जीता था। भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट को पारी और 140 रन से गंवा चुकी वेस्टइंडीज इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

अगर यह मैच ड्रॉ भी रहा, तो सीरीज भारत के नाम होगी। पिछले मुकाबले में मेहमान टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए इस मुकाबले में भी मेजबान टीम का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

भारत इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है। जबकि वेस्टइंडीज ने दो बदलाव किए हैं। ब्रैंडन किंग और जोहान लेने इस मैच से बाहर हैं। उनके स्थान पर एंडरसन फिलिप और तेविन इमलाच को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।