द इंडियन व्यू

वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच ऐतिहासिक टी-20 सीरीज का ऐलान, शारजाह में खेले जाएंगे सभी मैच

नई दिल्ली : क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को नेपाल के खिलाफ ऐतिहासिक तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की घोषणा की। यह सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी और सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में खेले…

Ragwendra P Singh
June 12, 2025
2 min read
वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच ऐतिहासिक टी-20 सीरीज का ऐलान, शारजाह में खेले जाएंगे सभी मैच

नई दिल्ली : क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को नेपाल के खिलाफ ऐतिहासिक तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की घोषणा की। यह सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी और सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में खेले जाएंगे।

यह पहली बार होगा जब वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच कोई द्विपक्षीय टी-20 श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इस ऐतिहासिक सीरीज की मेजबानी भले ही नेपाल क्रिकेट संघ कर रहा हो, लेकिन मुकाबले यूएई में आयोजित किए जाएंगे। इस सीरीज को क्रिकेट के वैश्वीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही यह नेपाल की टीम के लिए आगामी आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालिफायर की तैयारियों में भी मददगार साबित होगी।

इस मौके पर सीडब्ल्यूआई के सीईओ क्रिस डेयरिंग ने कहा,"यह सीरीज केवल अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आयोजन भर नहीं है, बल्कि यह क्रिकेट के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और खेल की भावना का प्रतीक है। एक पूर्ण सदस्य देश होने के नाते, हमें अपने सीमाओं से परे क्रिकेट के विकास में योगदान देना अपना कर्तव्य लगता है। हम नेपाल के साथ खड़े होकर गर्व महसूस कर रहे हैं और शारजाह में एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट की उम्मीद कर रहे हैं।"

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज कार्यक्रम:

पहला टी-20-27 सितंबर 2025, शारजाह

दूसरा टी-20-28 सितंबर 2025, शारजाह

तीसरा टी-20-30 सितंबर 2025, शारजाह

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।