द इंडियन व्यू

वूमेन प्रीमियर लीग : मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार खिताब जीतना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स

वूमेन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला क्रिकेट टीम खिताबी भिड़ंत के लिए एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह मैच मुंबई के ब्रेबॅार्न स्टेडियम में होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में टॉप पर…

Ragwendra P Singh
March 15, 2025
2 min read

वूमेन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला क्रिकेट टीम खिताबी भिड़ंत के लिए एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह मैच मुंबई के ब्रेबॅार्न स्टेडियम में होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में टॉप पर पहुंचकर जहां फाइनल में जगह बनाई, वहीं मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हराया। दिल्ली कैपिटल्स पहली बार खिताब जीतना चाहेगी।

साभार : गूगल

यह टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन उन्हें ट्रॉफी नहीं मिली है। वहीं, डब्ल्यूपीएल 2025 के आखिरी चरण के लिए मुंबई इंडियंस भी अपनी फॉर्म में लग रही है। उन्हें फाइनल से पहले अच्छी मैच प्रैक्टिस भी मिली है। दिल्ली ने लखनऊ में अपने ग्रुप मैच खत्म किए, एक छुट्टी मनाई, और फाइनल से पहले केवल तीन बार अभ्यास किया है। टूर्नामेंट के पहले सीजन के फाइनल में यह दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने आ चुकी हैं। तब मुंबई इंडियंस के हाथ बाजी लगी थी। इस सीजन में मुंबई की टीम के खिलाफ दिल्ली का प्रदर्शन दमदार रहा है।

पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजी को मदद मिलने की संभावना है और धीमे गेंदबाजों को भी यहां फायदा होगा। यहां आस पड़ती है, इसके बावजूद मौजूदा सीजन में यहां हुए तीनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही जीते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया, स्नेहा दीप्ति, नंदिनी कश्यप, नल्लापुरेड्डी चरणी

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, क्लो ट्राईटन, नादिन डी क्लार्क, कीर्तन बालाकृष्णन, जिंतिमनी कलिता, परुनिका सिसोदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।