द इंडियन व्यू

वुहान ओपन : सबालेंका की चमक कायम, गॉफ भी सेमीफाइनल में

एरिना सबालेंका ने वुहान में जीत का सिलसिला 20 मैचों तक बढ़ाते हुए शुक्रवार को आठवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना को 6-3, 6-3 से मात देकर डब्ल्यूटीए 1000-स्तरीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अमेरिकी ओपन विजेता…

Ragwendra P Singh
October 10, 2025
1 min read
वुहान ओपन : सबालेंका की चमक कायम, गॉफ भी सेमीफाइनल में

एरिना सबालेंका ने वुहान में जीत का सिलसिला 20 मैचों तक बढ़ाते हुए शुक्रवार को आठवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना को 6-3, 6-3 से मात देकर डब्ल्यूटीए 1000-स्तरीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अमेरिकी ओपन विजेता ने 2018, 2019 और पिछले साल चीन के इस शहर में वापसी पर वुहान ओपन का खिताब जीता था।

शीर्ष रैंकिंग वाली सबालेंका ने एक घंटे 25 मिनट तक चले मैच में तीन बार रयबाकिना की सर्विस तोड़ी और इस सत्र में 11वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गाफ को भी अंतिम चार में पहुंचने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

उन्होंने लॉरा सीजमंड पर 6-3, 6-0 की जीत के साथ लगातार दूसरे सेमीफाइनल में जगह बनाई। अमेरिका की इस खिलाड़ी के सामने अंतिम चार मैच में विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज इगा स्वियातेक या जैस्मीन पाओलिनी की चुनौती होगी।

साभार : गूगल

सबालेंका के छठी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला से भिड़ेंगी। पेगुला ने कैटरीना सिनियाकोवा के खिलाफ पहला सेट हारने के बावजूद 2-6, 6-0, 6-3 से जीत दर्ज की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।