द इंडियन व्यू

विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: भारत के पुरुषों ने मारी बाजी, महिलाओं को अमेरिका ने रोका

पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार स्क्वैश जूनियर टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम ने तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया। हालांकि, भारतीय महिला टीम को…

Ragwendra P Singh
July 30, 2026
2 min read
विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: भारत के पुरुषों ने मारी बाजी, महिलाओं को अमेरिका ने रोका

पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार स्क्वैश जूनियर टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम ने तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया। हालांकि, भारतीय महिला टीम को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

सेमीफाइनल में अब भारतीय पुरुष टीम की भिड़ंत संयुक्त राज्य अमेरिका से होगी। संयुक्त राज्य अमेरिका ने 8वीं वरीयता प्राप्त जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पिछले सीजन में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। क्वार्टर फाइनल में भारतीय पुरुष टीम की शुरुआत शानदार रही।

आर्यवीर दीवान ने रोनी हिकलिंग को 11-9, 12-10, 11-5 से हराते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, इसके बाद युशा नफीस को रोमांचक मुकाबले में इस्माइल खलील के खिलाफ 11-7, 8-11, 11-4, 13-11, 11-7 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, गुरवीर सिंह ने सीधे गेम में जॉर्ज ग्रिफिथ्स को 11-3, 11-8, 11-6 से हराकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया।

साभार : गूगल

वहीं, फ्रांस की पुरुष टीम 26 साल में पहली बार वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। फ्रांस ने छठी वरीयता प्राप्त मलेशिया को 2-0 से हराया और 2000 के बाद पहली बार अंतिम चार का टिकट हासिल किया।

वहीं महिलाओं के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने मुकाबले की शुरुआत दमदार अंदाज में की। मौजूदा वर्ल्ड जूनियर चैंपियन अनाहत सिंह ने दीया यादव को 11-7, 11-5, 11-4 से सीधे गेम में हराया। हालांकि, भारतीय टीम अपनी इस बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी।

शार्लेट सेज ने रुद्र सिंह को 11-6, 11-4, 11-8 से हराकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद निर्णायक मुकाबले में लिली बॉरेल ने अनिका दुबे को 13-11, 11-8, 11-6 से हराते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। संयुक्त राज्य अमेरिका की भिड़ंत अब डिफेंडिंग चैंपियन मिस्र से होगी। मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।