विश्व कप फाइनल से पहले ट्रंप ने मेसी को बताया असाधारण, रोनाल्डो और केन की भी सराहना
फीफा विश्व कप फाइनल से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो और इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन की जमकर सराहना की। उन्होंने बोला कि…

फीफा विश्व कप फाइनल से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो और इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन की जमकर सराहना की। उन्होंने बोला कि महान खिलाड़ी कुछ ऐसी विशेष प्रतिभा के साथ पैदा होते हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
रविवार (स्थानीय समयानुसार) को स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले विश्व कप फाइनल से पहले न्यूयॉर्क में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा,आज रात हम सभी न्यूयॉर्क में इकट्ठा हुए हैं, क्योंकि रविवार को स्पेन और अर्जेंटीना जैसी दो शानदार टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
मैंने सेमीफाइनल में मेसी का वह पास देखा। उन पर एक बेहतरीन खिलाड़ी की कड़ी निगरानी थी, फिर भी वह दाईं ओर बढ़े और उन्होंने जो पास दिया, वह लगभग पूरी तरह सटीक था। मैं कहूंगा कि वह केवल एक चौथाई इंच के अंतर से पूर्णता से चूका होगा। उसी ने मैच का रुख बदल दिया। वह वास्तव में शानदार था।

उन्होंने आगे कहा, महान खिलाड़ी बार-बार ऐसे ही कमाल करते हैं। वे कुछ अतिरिक्त प्रतिभा लेकर पैदा होते हैं। रोनाल्डो भी उन्हीं में से एक हैं। मैं वर्षों से उन्हें जानता हूं और वह बेहतरीन इंसान हैं।
ट्रंप ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन की भी तारीफ करते हुए कहा, इंग्लैंड के पास हैरी केन जैसा शानदार खिलाड़ी है। मैंने उनके साथ गोल्फ भी खेला है। वह शानदार खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि इंग्लैंड ने उन्हें रक्षात्मक भूमिका देकर गलती की। टीम बढ़त में थी, लेकिन उसने अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को आगे की बजाय रक्षा में लगा दिया।
गौरतलब है कि अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल में इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस टुखेल ने बढ़त मिलने के बाद कई रक्षात्मक बदलाव किए थे। टीम ने पांच डिफेंडरों के साथ खेलना शुरू किया, जिसके बाद अर्जेंटीना ने लगातार दबाव बनाया और अंतिम क्षणों में दो गोल कर 2-1 से मुकाबला जीत लिया।
विश्व कप फाइनल में गत चैंपियन अर्जेंटीना का सामना यूरोपीय चैंपियन स्पेन से होगा। यह मुकाबला अनुभवी लियोनेल मेसी और स्पेन के युवा स्टार लामिन यामाल के बीच दिलचस्प भिड़ंत के रूप में भी देखा जा रहा है।
स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल से पहले मेसी दो असिस्ट के साथ शानदार फॉर्म में हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में भी शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
