द इंडियन व्यू

वर्ष 2025 में नेपाल से 501 विदेशी निष्कासित, सर्वाधिक संख्या चीनी नागरिकों की

काठमांडू : नेपाल में बीते वर्ष 2025 में 63 देशों के कुल 501 विदेशी नागरिकों को निष्कासित किया गया जो नेपाल में प्रवास के दौरान आव्रजन कानूनों के उल्लंघन तथा विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे।…

Ragwendra P Singh
January 2, 2026
2 min read
वर्ष 2025 में नेपाल से 501 विदेशी निष्कासित, सर्वाधिक संख्या चीनी नागरिकों की

काठमांडू : नेपाल में बीते वर्ष 2025 में 63 देशों के कुल 501 विदेशी नागरिकों को निष्कासित किया गया जो नेपाल में प्रवास के दौरान आव्रजन कानूनों के उल्लंघन तथा विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इनमें सबसे अधिक चीन के नागरिक शामिल थे जिन्हें देश निकला दिया गया है।

 

आव्रजन विभाग के निदेशक टीकाराम ढकाल के अनुसार, निष्कासित किए गए लोगों में से 437 ऐसे थे जो वीज़ा अवधि समाप्त होने के बाद भी छिपकर नेपाल में रह रहे थे, जिन्हें ‘ओवरस्टे’ के अपराध में निष्कासित किया गया। वहीं, अन्य 64 विदेशी नागरिकों को निर्धारित कैद की सजा पूरी करने के बाद देश से बाहर किया गया।

 

ढकाल के अनुसार पर्यटक वीज़ा पर नेपाल आकर अन्य गतिविधियों में शामिल होना, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, यौन शोषण, सोना और विदेशी मुद्रा तस्करी, वन्यजीव तस्करी जैसे अपराधों में विदेशी नागरिकों की संलिप्तता पाई गई है।

 

उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में सबसे अधिक निष्कासन चीन के 120 नागरिकों का हुआ है। नेपाली महिलाओं से विवाह कराने के बहाने काठमांडू में संगठित रूप से ‘मैरेज ब्यूरो’ खोलकर चीन भेजने, सोना और विदेशी मुद्रा तस्करी, वन्यजीव तस्करी, साइबर अपराध आदि में चीनी नागरिकों की संलिप्तता सामने आई है। वहीं साइबर अपराध, ठगी और जालसाजी के मामलों में बांग्लादेशी नागरिक भी पकड़े गए हैं।

 

आव्रजन विभाग के अनुसार गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से सामाजिक सेवा के आवरण में आए ब्रिटेन, अमेरिका सहित अन्य देशों के नागरिकों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। विभाग के अनुसार, वर्ष 2025 में 63 देशों के कुल 501 नागरिक निष्कासित किए गए, जिनमें सबसे अधिक चीन और दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के 75 नागरिक शामिल हैं। तीसरे स्थान पर अमेरिका के 35, चौथे पर ब्रिटेन के 22 और पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के 18 नागरिक ओवरस्टे के कारण आव्रजन कार्रवाई के दायरे में आए। अपराध की प्रकृति के अनुसार इन सभी को 2 से 10 वर्षों तक नेपाल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए निष्कासित किया गया है।

 

विभाग के अनुसार, नेपाल में अवैध गतिविधियों में संलिप्त विदेशी नागरिकों की संख्या वर्ष 2023 में 468, 2022 में 570, 2021 में 308, 2020 में 332, 2019 में 671, 2018 में 678 और 2017 में 559 रही है जिन्हें देश से निष्कासित कर दिया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन

एराज़ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित छह दिवसीय वार्षिक उत्सव इग्नाइट-2026 का गुरुवार को खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ।

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…