लोहे की जंजीरों से बंधे हैं हनुमान जी
ओडिशा के पुरी में श्रीजगन्नाथ मंदिर स्थापित है, जिसकी मान्यता दूर-दूर तक फैली है. वहीं इस मंदिर के पास ही बेड़ी हनुमान मंदिर भी स्थापित है, जो बहुत ही प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर में हनुमान जी की जो मूर्ति स्थापित है,…

ओडिशा के पुरी में श्रीजगन्नाथ मंदिर स्थापित है, जिसकी मान्यता दूर-दूर तक फैली है. वहीं इस मंदिर के पास ही बेड़ी हनुमान मंदिर भी स्थापित है, जो बहुत ही प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर में हनुमान जी की जो मूर्ति स्थापित है, उसे जंजीरों से बंधा देखा जा सकता है. इसके पीछे एक अद्भुत कथा है. से दरिया महावीर हनुमान मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. आइए आपको इस मंदिर के बारे में बताते है.
क्या है इसके पीछे की कहानी
पौराणिक कथा के अनुसार, दरअसल एक बार सभी देवी-देवताओं, मनुष्यों में भगवान जगन्नाथ के दर्शन की इच्छा पैदा हुई. वहीं सभी भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी धाम पहुंचे. इसी प्रकार समुद्र को भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने की इच्छा हुई, जिसके लिए वह मंदिर में प्रवेश कर गए. जिससे मंदिर और भक्तों को नुकसान पहुंचने लगा. तब भगवान श्रीजगन्नाथ ने पुरी धाम की रक्षा का दायित्व हनुमान जी को सौंपा.
हनुमान जी ने की रक्षा
वहीं हनुनमान जी के डर से समुद्र ने मंदिर में प्रवेश करना बंद कर दिया. जिसके बाद हनुमान जी दिन-रात मंदिर की पहरेदारी करने लगे, ताकि समुद्र अंदर प्रवेश न कर सके. ऐसे में समुद्र ने हनुमान जी को अपनी बातों में उलझाने की कोशिश करता है. समुद्र हनुमान जी से कहता है कि क्या आपको मंदिर में जातक भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने का मन नहीं करता. यह सुनकर हनुमान जी को लगता है कि उन्हें भी दर्शन के लिए मंदिर में जाना चाहिए. जैसे ही हनुमान जी, भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश करते हैं, तो उनके पीछे-पीछे समुद्र भी मंदिर में प्रवेश कर जाता है. समुद्र के प्रवेश से फिर से मंदिर को हानि का सामना करना पड़ा.
इसलिए बांधा बेड़ी से
तब श्री जगन्नाथ जी ने हनुमान जी को बेड़ी से बांध दिया. ताकि उनके पीछे-पीछे समुद्र, मंदिर के अंदर न आ सके. माना जाता है कि जिस स्थान पर भगवान जगन्नाथ ने हनुमान जी को बेड़ी से बांधा था, आज वहीं पर बेड़ी हनुमान मंदिर स्थापित है. भगवान हनुमान के इस मंदिर की दरिया महावीर के नाम से भी जाना जाता है. 'दरिया' का मतलब है समुद्र और यह नाम जगन्नाथ मंदिर को समुद्र की लहरों से बचाने में भगवान हनुमान की भूमिका से उत्पन्न हुआ है.Read More
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
