लॉर्ड्स मुकाबले से पहले टीम से अलग हुए विराट कोहली, सामने आई वजह
भारत बनाम इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के लिए भारतीय टीम लंदन पहुंच गई है, इसका वीडियो बीसीसीआई ने खुद अपने सोशल…

भारत बनाम इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के लिए भारतीय टीम लंदन पहुंच गई है, इसका वीडियो बीसीसीआई ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
इसके अलावा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सूर्खियां बटौर रहा है, जिसमें विराट कोहली टीम इंडिया से अलग होते नजर आ रहे हैं। जी हां, विराट कोहली फ्लाइट से टीम इंडिया के साथ आए, बस में भी वह बाकी खिलाड़ियों के साथ ही थे। लेकिन जैसे ही टीम बस होटल पहुंची तो वह अपना सामान लेकर वहां इंतजार कर रही एक कार में बैठकर निकल लिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स हैं कि विराट कोहली टीम से अलग होकर अपने घर गए हैं। बता दें, विराट कोहली काफी समय से अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और दो बच्चों के साथ लंदन में रह रहे हैं। वह टीम का साथ छोड़कर अपनी बीवी बच्चों से मिलने ही गए होंगे। विराट कोहली का इंग्लैंड टूर का आगाज अच्छा नहीं रहा था। वह पहले वनडे में काफी सस्ते में आउट हो गए थे।
https://twitter.com/BCCI/status/2078336460391116851
लेकिन हर कोई जानता था कि अगर कोहली पहले मैच में अगर जल्दी आउट हुए हैं तो अगले मैच में वह कुछ कमाल करेंगे। कार्डिफ में खेले दूसरे वनडे में किंग कोहली ने शानदार वापसी करते हुए 65 रनों की पारी खेली। हालांकि उनकी यह पारी टीम की हार में आई। 178 के स्कोर पर विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद पूरी टीम 233 के स्कोर पर ढेर हो गई। भारत पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाया।
विराट कोहली ने अपनी इस गलती से भी सीख ले ली होगी और वह लॉर्ड्स वनडे में लंबी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। इस दौरान उनके बल्ले से शतक निकले तो उनके फैंस के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी। 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेलने के बाद विराट कोहली को लंबा आराम मिलेगा।
https://twitter.com/rushiii_12/status/2078160936100344274
दरअसल, कोहली टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं, ऐस में वह सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते नजर आते हैं। भारत की अगली वनडे सीरीज 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ है। कोहली को अपनी फॉर्म को बरकरार रखने के लिए ऑफ टाइम में भी काफी प्रैक्टिस करनी होगी। वर्ल्ड कप 2027 को अब ज्यादा समय नहीं रह गया है, ऐसे में विराट किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
