लेवांडोव्स्की के विरोध के बाद पोलैंड कोच मिशाल प्रोबिएर्ज़ ने दिया इस्तीफा
वारसॉ : पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मिशाल प्रोबिएर्ज़ ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला तब आया जब टीम के स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने यह साफ कर दिया कि वह अब उनके नेतृत्व…

वारसॉ : पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मिशाल प्रोबिएर्ज़ ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला तब आया जब टीम के स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने यह साफ कर दिया कि वह अब उनके नेतृत्व में टीम के लिए नहीं खेलेंगे।
36 वर्षीय लेवांडोव्स्की, जो वर्तमान में बार्सिलोना क्लब से जुड़े हैं, ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है। उन्होंने कहा कि कप्तानी छीने जाने की सूचना उन्हें एक संक्षिप्त फोन कॉल के जरिए दी गई थी, जब वह अपने बच्चों को सुला रहे थे। इसके बाद जल्द ही यह खबर पोलैंड फुटबॉल संघ की वेबसाइट पर जारी कर दी गई। प्रोबिएर्ज़ ने लेवांडोव्स्की को हटाकर मिडफील्डर पियोटर ज़िलिंस्की को नया कप्तान नियुक्त किया था।
इस्तीफा देते हुए प्रोबिएर्ज़ ने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है कि मौजूदा हालात को देखते हुए राष्ट्रीय टीम के हित में मेरा इस्तीफा देना ही सबसे बेहतर फैसला होगा। इस पद पर काम करना मेरे करियर का सबसे बड़ा सपना और सम्मान था।”
मिशाल प्रोबिएर्ज़ की कोच के रूप में आखिरी मैच फिनलैंड के खिलाफ था, जिसमें पोलैंड को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर्स के अंतर्गत खेला गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
