लीड्स टेस्ट: आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन पर ऋषभ पंत के खाते में जुड़ा एक डिमेरिट अंक
हेडिंग्ले, (लीड्स) : भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को लीड्स में चल रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान मैदान पर अनुचित व्यवहार के लिए आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।…

हेडिंग्ले, (लीड्स) : भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को लीड्स में चल रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान मैदान पर अनुचित व्यवहार के लिए आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। इसके तहत पंत को आधिकारिक रूप से फटकार लगाई गई है और उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।
आईसीसी के अनुसार, पंत ने आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन किया है, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्णय पर असहमति ओप्रकट करने से संबंधित है।
यह घटना इंग्लैंड की पारी के 61वें ओवर के दौरान हुई जब हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स बल्लेबाज़ी कर रहे थे। इस दौरान पंत ने गेंद की स्थिति पर अंपायरों से चर्चा की और गेंद बदलने की मांग की। लेकिन अंपायरों द्वारा गेंद गेज से जांच के बाद गेंद न बदलने का फैसला करने पर पंत ने नाराज़गी जताते हुए गेंद को अंपायरों के सामने ज़मीन पर फेंक दिया।
हालांकि, पंत ने तुरंत अपनी गलती स्वीकार कर ली और आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया, जिससे कोई औपचारिक अनुशासनात्मक सुनवाई नहीं हुई।
यह आरोप मैदान पर मौजूद अंपायर क्रिस गैफनी और पॉल रीफेल, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने मिलकर लगाए थे।
आईसीसी के नियमों के अनुसार, लेवल 1 के उल्लंघन में न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार होती है, जबकि अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50% जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक हो सकती है।
यह पंत का पिछले 24 महीनों में पहला उल्लंघन है।
लीड्स टेस्ट मुकाबला इस समय रोमांचक मोड़ पर है, जहां मेज़बान इंग्लैंड को अंतिम दिन जीत के लिए 350 रनों की ज़रूरत है और उनके सभी 10 विकेट शेष हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
