लखनऊ मंडल ने रोमांचक जीत से शुरू किया अभियान, प्रयागराज को 18-14 से हराया
लखनऊ। लखनऊ मंडल ने प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में प्रयागराज के खिलाफ 18-14 की जीत से अपना अभियान शुरू किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश…

लखनऊ। लखनऊ मंडल ने प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में प्रयागराज के खिलाफ 18-14 की जीत से अपना अभियान शुरू किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल मे किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन दास ने डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) की गरिमामयी मौजूदगी में किया। इससे पूर्व अतिथिगण का स्वागत लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप राय, आयोजन सचिव अमित पाण्डेय, लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डा.सुमंत पाण्डेय व केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मो.तौहीद व अन्य खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। आज उद्घाटन मैच में लखनऊ मंडल ने प्रयागराज के खिलाफ तेजतर्रार खेल दिखाया लेकिन प्रयागराज मंडल के खिलाड़ियों ने भी कई बेहतरीन मूव बनाए। मैच में लखनऊ ने मध्यांतर तक 12-6 की बढ़त बनाई।
वहीं मध्यांतर के बाद कड़ी टक्कर के बावजूद लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों ने गोल करने जारी रखे और 18-14 से जीत दर्ज की। टीम से मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर शुभम सिंह ने 5 गोल दागे। उनका साथ देते हुए निहाल ने 4 गोल किए। इससे पूर्व दिन के पहले मैच में अमेठी हास्टल ने अलीगढ़ मंडल को 19-11 से शिकस्त दी।
जीत में मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर अभिषेक ने सर्वाधिक 6 गोल किए। शिवांश सिंह व अजित राय को 4-4 गोल करने में सफलता मिली। दूसरे मैच में गोरखपुर मंडल ने विंध्यांचल मंडल को 19-9 से हराया।
गोरखपुर से मनीष ने अकेले आठ गोल किए। दूसरी ओर मेरठ मंडल ने देवीपाटन मंडल के खिलाफ 21-7 से जीत दर्ज की। मेरठ की जीत में कुणाल ने 8 गोल किए। एक अन्य मैच में आजमगढ़ मंडल ने बरेली को 19-16 से मात दी। आजमगढ़ की जीत में मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर हर्ष ने पांच गोल किए।
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
