द इंडियन व्यू

लखनऊ ने जीती 69वीं अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता

लखनऊ। लखनऊ ने 69वीं अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्नाव को 72 रन से पराजित करते हुए चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। संयोजक सेंटिनियल इंटर कॉलेज और लाला रामस्वरूप शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज बंथरा के क्रमश:…

Ragwendra P Singh
October 9, 2025
2 min read
लखनऊ ने जीती 69वीं अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता

लखनऊ। लखनऊ ने 69वीं अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्नाव को 72 रन से पराजित करते हुए चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।

संयोजक सेंटिनियल इंटर कॉलेज और लाला रामस्वरूप शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज बंथरा के क्रमश: स्वप्निल वॉटसन व संजय कुमार के मार्गदर्शन में मल्टी एक्टिविटी सेंटर और राम कथा मैदान आशियाना में हुए मैचों में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और लखीमपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया।

फाइनल में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट पर 108 रन का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज मो.जीशान ने मात्र 35 गेंदों पर 10 चौके व 2 छक्के से नाबाद 73 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेल टीम को मजबूती दी। उन्नाव से अमन कुमार व शुभम रावत ने एक-एक विकेट की सफलता प्राप्त की।

जवाब में उन्नाव की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 7.5 ओवर में 36 रन पर ऑल आउट हो गयी। टीम की बल्लेबाजी काफी लचर रही और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

अमन कुमार ने सर्वाधिक 9 रन बनाए जबकि आधे बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। लखनऊ से सोनू प्रजापति ने 4 जबकि धीरज मिश्रा, पारस साहू व मिर्जा ने 2-2 विकेट की सफलता प्राप्त की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।