द इंडियन व्यू

लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़ व मेरठ मंडल सेमीफाइनल में

लखनऊ। लखनऊ मंडल ने प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में दमदार खेल के सहारे सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। दूसरी ओर गोरखपुर मंडल, आजमगढ़ मंडल व मेरठ मंडल भी अपने-अपने क्वार्टर…

Ragwendra P Singh
March 11, 2025
2 min read
लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़ व मेरठ मंडल सेमीफाइनल में

लखनऊ। लखनऊ मंडल ने प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में दमदार खेल के सहारे सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। दूसरी ओर गोरखपुर मंडल, आजमगढ़ मंडल व मेरठ मंडल भी अपने-अपने क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ अंतिम चार में पहुंच गए।

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल मे आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल ने अयोध्या मंडल को 26-18 से हराया।लखनऊ की जीत में प्रवेश ने सर्वाधिक 6 गोल दागे। उनका साथ देते हुए कृष ने 5 गोल किए।

शुभम सिंह व अंकित को 4-4 गोल करने में सफलता मिली। दूसरी ओर अयोध्या मंडल से शुभम ने 9 गोल किए।पहले क्वार्टर फाइनल में आजमगढ़ मंडल ने बस्ती मंडल को 20-17 से शिकस्त दी। आजमगढ़ की ओर से दिव्यांश ने अकेले 6 गोल जबकि मनीष व अभिषेक ने 4-4 गोल किए। बस्ती से गणेश ने सर्वाधिक 5 गोल किए।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में गोरखपुर मंडल ने वाराणसी मंडल के खिलाफ 20-16 से जीत दर्ज की। गोरखपुर की जीत में मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर मनीष ने 7 गोल किए। चौथे क्वार्टर फाइनल में मेरठ मंडल ने अमेठी हास्टल को रोमांचक मैच में 28-25 से शिकस्त दी।

मेरठ की जीत में मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर कुणाल ने आठ गोल दागे। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में मेरठ मंडल बनाम आजमगढ़ मंडल और दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ मंडल बनाम गोरखपुर मंडल के बीच टक्कर होगी। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 12 मार्च को अपराह्नन 12:30 बजे आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि ओपी श्रीवास्तव (विधायक, लखनऊ पूर्वी विधानसभा) के करकमलों द्वारा विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।