द इंडियन व्यू

रोहित शर्मा को दो स्थान का फायदा, विराट कोहली को पीछे छोड़ा

आईसीसी ने बुधवार को वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद जारी रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह विराट कोहली को 'धकेल' कर तीसरे पायदान पर आ गए हैं। 'हिटमैन'…

Ragwendra P Singh
March 12, 2025
2 min read
रोहित शर्मा को दो स्थान का फायदा, विराट कोहली को पीछे छोड़ा

आईसीसी ने बुधवार को वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद जारी रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह विराट कोहली को 'धकेल' कर तीसरे पायदान पर आ गए हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित खाते में 756 रेटिंग अंक हैं।

साभार : गूगल

कोहली 736 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए। 'हिटमैन' ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रनों की शानदार पारी खेली थी जबकि कोहली एक रन ही बना सके थे। भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। वहीं, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (784) शीर्ष पर काबिज हैं। हालांकि, गिल को 7 रेटिंग अंकों का घाटा झेलना पड़ा है। उन्होंने खिताबी मुकाबले में 31 रनों का योगदान दिया था।

पाकिस्तान के बाबर आजम (770) दूसरे और हेनरिक क्लासेन (744) चौथे स्थान पर हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों में तीन भारतीय हैं। श्रेयस अय्यर (704) आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सर्वाधिक 243 रन बनाए। कोहली ने कुल 218 रन जोड़े। न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल (एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे), रचिन रविंद्र (14 स्थान ऊपर 14वें) और ग्लेन फिलिप्स (छह स्थान बढ़कर 24वें) ने को भी ताजा रैंकिंग में लाभ मिला है। गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (650 अंक) ने टॉप-5 में एंट्री कर ली है। वह छठे से तीसरे पायदान पर आ गए हैं।

उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 7 विकेट चटकाए। श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा के सिर नंबर वन वनडे गेंदबाज का ताज कायम है। उनके खाते में 680 अंक हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान और स्पिनर मिचेल सैंटनर (657) दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में 9 शिकार किए। टॉप-10 गेंदबाजों में दो भारतीय हैं।

रविंद्र जडेजा 616 अंकों के साथ दसवें नंबर पर हैं। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई (296 अंक) नंबर वन ऑलराउंडर हैं। ऑलराउंडर्स की लिस्ट में सैंटनर एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे पर पहुंच गए हैं। माइकल ब्रेसवेल सातवें स्थान पर आ गए हैं। जडेजा आठ पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।