रूपा-पिंकी की लगातार दूसरी जीत, दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ग्रुप-बी में शीर्ष पर
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को 2-0 (6-4, 7-5) से हराकर ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। भारतीय जोड़ी रूपा रानी तिर्की और पिंकी…

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को 2-0 (6-4, 7-5) से हराकर ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। भारतीय जोड़ी रूपा रानी तिर्की और पिंकी ने दोनों सेट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले सेट में भारतीय जोड़ी ने 6-4 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भी दक्षिण अफ्रीका की थाबेलो मुव्हांगो और जैकी जांसे वान रेंसबर्ग ने कड़ी चुनौती दी, रूपा रानी तिर्की और पिंकी ने दबाव में शानदार खेल दिखाते हुए 7-5 से सेट अपने नाम कर मुकाबला 2-0 से जीत लिया।

यह भारत की ग्रुप चरण में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ भारतीय टीम +9 के नेट प्वाइंट अंतर के साथ ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय महिला जोड़ी ने इससे पहले अपने पहले मुकाबले में माल्टा को टाईब्रेकर में हराकर विजयी शुरुआत की थी और अब लगातार दो जीत के साथ नॉकआउट चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
