रिटायरमेंट को लेकर रविंद्र जडेजा ने साझा किए अपने विचार
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। भारत की जीत के बाद से रोहित, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे…

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। भारत की जीत के बाद से रोहित, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगना शुरू हो गईं।

रोहित और विराट ने रविवार रात को अटकलों पर विराम लगा दिया। वहीं, 36 वर्षीय जडेजा के फ्यूचर प्लान पर अफवाहों का सिलसिला जारी रहा। हालांकि, स्टार भारतीय ऑलराउंडर जडेजा रिटायरमेंट की अटकलों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उनका संन्यास लेने का इरादा नहीं हैं।
उन्होंने सोमवार को इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की गुजारिश की। उन्होंने लिखा, ''कोई भी अनावश्यक अफवाह ना फैलाएं, शुक्रिया।" बता दें कि जडेजा 80 टेस्ट, 204 वनडे और 74 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। उन्होंने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था।

जडेजा ने भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में महज 30 रन देकर एक विकेट चटकाया। उन्होंने टॉम लैथम (34) को एलबीडब्ल्यू किया। भारतीय कप्तान रोहित ने अपने केरियर को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों को रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद खारिज करते हुए कहा कि वह अभी वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने नहीं जा रहे।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय से ही रोहित की कप्तानी और टीम में उनकी जगह को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 76 रन की पारी उनके कैरियर के लिये संजीवनी साबित हुई। उन्होंने फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मैं वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट नहीं ले रहा हूं। कृपया अफवाहें मत फैलाइए।''
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
