राहुल गांधी कर रहे जनादेश का अपमान, मांगें माफी : देवेंद्र फडणवीस
मुंबई। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन के डेटा पर सवाल खड़े किए। इसको लेकर सियासत तेज हो गई…

मुंबई। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन के डेटा पर सवाल खड़े किए। इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आत्मचिंतन करने की सलाह देते हुए उनसे माफी की मांग की है।
फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राहुल गांधी महाराष्ट्र का अपमान करने के बजाय आत्मचिंतन करें। आपने छत्रपति शिवाजी महाराज, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा फुले और वीर सावरकर की भूमि महाराष्ट्र के लोगों का अपमान किया है। आपने महाराष्ट्र के लोगों द्वारा एनडीए को दिए गए लोकतांत्रिक जनादेश पर सिर्फ इसलिए सवाल उठाया है, क्योंकि आपकी पार्टी विधानसभा चुनाव हार गई थी।
फडणवीस ने पोस्ट में आगे लिखा, आत्मनिरीक्षण करने के बजाय आप बदनामी में लगे हुए हैं। महाराष्ट्र के लोग इसके लिए आपको माफ नहीं करेंगे। राहुल गांधी माफी मांगें।
वहीं राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि संसद ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने को लेकर कानून बनाया है। मुझे लगता है कि उन्होंने जो बयान दिया है, वह अज्ञानता के कारण दिया है, क्योंकि उन्होंने कानून को नहीं पढ़ा है। कानून में सभी प्रावधान है। आपको लगता है कि यह गलत है, तो आप आपत्ति कर सकते हैं। यहां सवाल उठाना यह दर्शाता है कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं है।
दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, मैं इस सदन के ध्यान में महाराष्ट्र चुनावों के बारे में कुछ आंकड़ों और जानकारी को लाना चाहता हूं। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच करीब 70 लाख नए मतदाता अचानक आ गए। हम चुनाव आयोग से कह रहे हैं कि कृपया हमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव के सभी मतदाताओं के नाम, पते और मतदान केंद्रों की जानकारी दें, ताकि हम गणना कर सकें कि ये नए मतदाता कौन हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि चुनाव आयोग हमें यह जानकारी देगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता मॉडल से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार
मुंबई ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में ‘भारत…
महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?
मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ…
गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित
पुणे ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…
प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से
मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का बहुप्रतीक्षित सीज़न-12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा। ग्यारह रोमांचक और सफल सीज़नों के बाद अब लीग अपने 12वें अध्याय की ओर बढ़ रही है, जो दर्शकों के लिए एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच…
