राष्ट्रमंडल खेल 2026: दूसरे दिन पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर, भारत ने खोला खाता
ग्लासगो : राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार के मुकाबलों के बाद ऑस्ट्रेलिया 12 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और पांच…

ग्लासगो : राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार के मुकाबलों के बाद ऑस्ट्रेलिया 12 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक अपने नाम किए।
नाइजीरिया छह पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके खाते में तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक हैं। नाइजीरिया ने पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धाओं में दबदबा बनाते हुए दो स्पर्धाओं में स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते।
मेजबान स्कॉटलैंड चार पदकों (दो स्वर्ण और दो रजत) के साथ तीसरे स्थान पर है।
वहीं, इंग्लैंड सात पदक जीतने के बावजूद स्वर्ण पदकों की कम संख्या के कारण चौथे स्थान पर है। इंग्लैंड के खाते में एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हैं।
भारत ने भी दूसरे दिन अपना पदक खाता खोल लिया। पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुष हैवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2026 का पहला पदक दिलाया। इस उपलब्धि के साथ भारत फिलहाल पदक तालिका में नौवें स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
