द इंडियन व्यू

राष्ट्रमंडल खेल: भारोत्तोलक ऋषिकांता ने दिलाया भारत को दूसरा पदक

ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) : भारत के युवा भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह चानमबम ने रविवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को रजत पदक अपने नाम किया। मणिपुर के…

Ragwendra P Singh
July 26, 2026
2 min read
राष्ट्रमंडल खेल: भारोत्तोलक ऋषिकांता ने दिलाया भारत को दूसरा पदक

ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) : भारत के युवा भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह चानमबम ने रविवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को रजत पदक अपने नाम किया।

 

मणिपुर के इस खिलाड़ी ने स्नैच में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 121 किलोग्राम भार उठाया और कुल 264 किलोग्राम (121+143) वजन के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

 

यह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले पैरा पावर लिफ्टिंग में झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोला था।

 

ऋषिकांता ने स्नैच में 121 किलोग्राम भार उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 143 किलोग्राम सफलतापूर्वक उठाया। स्वर्ण पदक की दौड़ में बने रहने के लिए दूसरे प्रयास में 148 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 151 किलोग्राम उठाने का प्रयास किया लेकिन दोनों बार असफल रहे। इसके बावजूद उनका कुल भार 264 किलोग्राम रहा, जिसने उन्हें रजत पदक दिलाया।

 

मलेशिया के बिन कसदान मोहम्मद अनीक ने स्नैच में 121 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 152 किलोग्राम सहित कुल 273 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इस प्रदर्शन के साथ खेलों का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

 

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ऋषिकांता को बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर ऋषिकांता सिंह को हार्दिक बधाई। पूरे देश को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।