द इंडियन व्यू

राशि के हिसाब से बहनों को दें ये तोहफा

रक्षाबंधन की तैयारी हर तरफ शुरू हो चुकी है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं, इसके साथ ही भाई अपनी बहन को आजीवन रक्षा का आश्वासन देता है.…

Ragwendra P Singh
August 5, 2025
3 min read
राशि के हिसाब से बहनों को दें ये तोहफा

रक्षाबंधन की तैयारी हर तरफ शुरू हो चुकी है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं, इसके साथ ही भाई अपनी बहन को आजीवन रक्षा का आश्वासन देता है. रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है. इस साल रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 दिन शनिवार को मनाया जाएगा. रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है. इस पर्व पर भाई बहन को भेंट के रूप में उपहार देता है. आइए आपको बताते हैं कि आप अपनी बहन की राशि के अनुसार उन्हें क्या गिफ्ट दें. 

मेष राशि: राखी पर आप अपनी बहन को कोई खूबसूरत और यादगार तोहफा देना चाहते हैं तो कोशिश करिए उन्हें लाल रंग की चीजें ही दें. 

वृषभ राशि: अगर आपकी बहन वृषभ राशि की है तो उन्हें चांदी का सामान देना शुभ रहेगा. आप चांदी से बना कोई भी ज्वेलरी उन्हें दे सकते हैं.

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों बहनों के लिए हरे रंग का गिफ्ट देना शुभ होगा. आप अपनी बहन को हरे रंग की चूड़ी, बैग या फिर कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं.

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आप चांदी का सामान चुनें. चांदी से बने सिक्का या फिर ज्वेलरी देना शुभ होगा.

सिंह राशि: आपकी बहन की राशि सिंह है तो आप उन्हें गोल्ड ज्वेलरी दे सकते हैं. कुछ भी ऐसा गिफ्ट करें जिसकी चमक एकदम अलग हो.

कन्या राशि: कन्या राशि वाली बहनों को हरे रंग का सामान देना शुभ होगा. अगर आप डायमंड ज्वेलरी दे सकते हैं तो ये भी अच्छा ऑप्शन होगा.

तुला राशि: तुला राशि वाली बहनों को चांदी की ज्वेलरी देना सबसे बेस्ट होगा.

वृश्चिक राशि: अगर आपकी बहन वृश्चिक राशि की हैं तो उन्हें लाल रंग का सामान दें. आप लाल रंग का ज्वेलरी या फिर कपड़ा बतौर गिफ्ट दे सकते हैं.

धनु राशि: बहन की राशि धनु है तो उन्हें इस बार रक्षाबंधन में पीले रंग का सामान देना शुभ होगा. आप चाहे गोल्ड ज्वेलरी भी दे सकते हैं.

मकर राशि: मकर राशि वाली बहनों को आप मोबाइल गिफ्ट में दे सकते हैं. आप चाहें तो उन्हें कुछ धार्मिक गिफ्ट भी दे सकते हैं.

कुंभ राशि: आपकी बहन कुंभ राशि की है तो आप इस बार उन्हें नीले रंग की चीज गिफ्ट के तौर पर दें. कुंभ राशि वालोंं के लिए ये रंग शुभ होगा.

मीन राशि: मीन राशि की बहन के लिए आप पीतल की चीजें चुन सकते हैं. आप अपनी बहन को पीले रंग का कोई भी सामान दे सकते हैं.Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…