राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ मंडल ने जीता कांस्य पदक
लखनऊ। लखनऊ मंडल की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम ने अयोध्या में गत 27 से 29 जुलाई, 2026 तक आयोजित राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में लखनऊ…

लखनऊ। लखनऊ मंडल की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम ने अयोध्या में गत 27 से 29 जुलाई, 2026 तक आयोजित राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में लखनऊ मंडल को मेजबान अयोध्या के हाथों 20-12 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सौम्या श्रीवास्तव की कप्तानी में खेल रही लखनऊ ने अपने अभियान की शुरुआत आजमगढ़ के खिलाफ 5-5 की बराबरी के साथ की।
इसके बाद लखनऊ ने मेरठ को 9-5 से और प्रयागराज को 14-11 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में लखनऊ ने कानपुर को 14-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।
सेमीफाइनल में लखनऊ मंडल की लड़कियों ने कड़ा मुकाबला किया लेकिन अयोध्या की खिलाड़ियों ने 20-12 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही लखनऊ मंडल को चैंपियनशिप में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ आनन्देश्वर पाण्डेय और कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने लखनऊ मंडल टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
वहीं लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने टीम के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद के मार्गदर्शन की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कुशल प्रशिक्षण और रणनीति का टीम के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लखनऊ टीम :-
सौम्या श्रीवास्तव (कप्तान), प्रिया, शिवानी, शिवानी भारती, सुकृति, उरप्रीत, माही शर्मा, अनुषा, सखी, निशा, लक्ष्मी, डॉली।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
