द इंडियन व्यू

यूरोपा लीग खिताब जीतने के कुछ ही दिनों बाद टोटनहम ने कोच पोस्टेकोग्लू को किया बर्खास्त

लंदन : यूरोपा लीग 2025 का खिताब जीतने के कुछ ही दिनों बाद टोटनहम हॉटस्पर ने अपने मुख्य कोच एंजे पोस्टेकोग्लू को बर्खास्त कर दिया है। क्लब ने एक आधिकारिक बयान में इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा, “प्रदर्शन की समीक्षा और…

Ragwendra P Singh
June 7, 2025
2 min read
यूरोपा लीग खिताब जीतने के कुछ ही दिनों बाद टोटनहम ने कोच पोस्टेकोग्लू को किया बर्खास्त

लंदन : यूरोपा लीग 2025 का खिताब जीतने के कुछ ही दिनों बाद टोटनहम हॉटस्पर ने अपने मुख्य कोच एंजे पोस्टेकोग्लू को बर्खास्त कर दिया है। क्लब ने एक आधिकारिक बयान में इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा, “प्रदर्शन की समीक्षा और गंभीर विचार-विमर्श के बाद क्लब यह निर्णय ले रहा है कि एंजे पोस्टेकोग्लू को उनके पद से मुक्त किया जा रहा है।”

यूरोपा लीग फाइनल में मनचाही जीत

22 मई को टोटनहम ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर यूरोपा लीग खिताब पर कब्जा जमाया था। यह क्लब का पिछले 17 वर्षों में पहला बड़ा खिताब था। इस ऐतिहासिक जीत के बावजूद पोस्टेकोग्लू को क्लब से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

प्रीमियर लीग में बेहद निराशा जनक प्रदर्शन

खिताबी जीत के उलट, टोटनहम का प्रीमियर लीग 2024-25 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा। क्लब लीग तालिका में 17वें स्थान पर रहा और 38 मैचों में सिर्फ 38 अंक हासिल कर सका। टीम किसी तरह रेलिगेशन से बच पाई।

बोर्ड ने कहा- भावनाओं में बहकर नहीं ले सकते फैसले

क्लब के बयान में आगे कहा गया, “हम एंजे के समर्पण और उनके योगदान के लिए आभारी हैं। यूरोपा लीग जीतना क्लब के लिए एक महान क्षण है, लेकिन हम सिर्फ इस भावना के आधार पर भविष्य नहीं तय कर सकते। बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि क्लब के हित में बदलाव जरूरी है।”

पोस्टेकोग्लू का भावुक संदेश

पोस्टेकोग्लू ने खिताबी जीत के बाद कहा था, “मैंने प्रशंसकों से कहा था कि हम जीतेंगे, उन्होंने हँस कर टाल दिया। पर अब हम यहाँ हैं। और याद रखिए, सबसे अच्छी टेलीविजन सीरीज का तीसरा सीजन, दूसरे से भी बेहतर होता है।”

गौरतलब है कि पोस्टेकोग्लू ने 2023 में सेल्टिक से टोटनहम का कोच बनना स्वीकार किया था और उन्हें चार साल के अनुबंध पर लाया गया था। लेकिन दो वर्षों के भीतर ही यह साथ समाप्त हो गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।