यूपी में जल्द होगी वॉलीबॉल लीग, रोडमैप तैयार
लखनऊ। प्रदेश में वॉलीबॉल के विकास एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लखनऊ में यूपी वालीबॉल लीग का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी। वॉलीबॉल संगठन की मीटिंग में लिया…

लखनऊ। प्रदेश में वॉलीबॉल के विकास एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लखनऊ में यूपी वालीबॉल लीग का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी।
वॉलीबॉल संगठन की मीटिंग में लिया गया फैसला
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन में नए पदाधिकारी की नियुक्ति भी की गई है। सोमवार को राजभवन कॉलोनी में आयोजित संगठन की कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को संयुक्त रूप से प्रयास करने होंगे।

वॉलीबॉल के उत्थान और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए जल्द ही यूपी वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए उन्होंने एक समिति बनाने एवं एसोसिएशन के शिविर कार्यालय को स्थापित किए जाने पर भी बल दिया। एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी ने अब तक के क्रियाकलापों एवं आगामी कार्य योजना की जानकारी दी।
आठ अगस्त को मनाएंगे यूपी वॉलीबॉल दिवस, प्रतियोगिता के लिए समिति का होगा गठन, कैंप ऑफिस भी बनेगा
बैठक में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर ब्रजेश सेंगर एवं राजेश शुक्ला को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष आठ अगस्त को यूपी वॉलीबॉल दिवस का आयोजन अयोध्या में किया जाएगा।
बैठक में संगठन के पूर्व अध्यक्ष अजय राज शर्मा, सचिव आर०के० मिश्रा सहित दिवंगत पदाधिकारियों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कोषाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम, बी०एन० मिश्रा, प्रदीप चौहान, डी०के० शाही, राघवेंद्र दुबे, विमल पांडेय, प्रदेश संयोजक विशाल मिश्रा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
