द इंडियन व्यू

यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर हुई धनवर्षा, कर्ण शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी

आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की मिनी नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई। आगरा के ताज कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नीलामी में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली…

Ragwendra P Singh
July 24, 2026
3 min read
यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर हुई धनवर्षा, कर्ण शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी

आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की मिनी नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई। आगरा के ताज कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नीलामी में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगी।

अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और आईपीएल स्टार कर्ण शर्मा इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पांच लाख रुपये के बेस प्राइस वाले मेरठ के कर्ण शर्मा को कानपुर सुपरस्टार्स ने 23 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा।

नीलामी में दूसरी सबसे बड़ी बोली बुलंदशहर के तेज गेंदबाज शुभम गौतम पर लगी। मात्र 2.50 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले शुभम को नोएडा किंग्स ने 21.50 लाख रुपये में खरीदा। यूपीसीए के स्पीड हंट कार्यक्रम से पहचान बनाने वाले शुभम ने इस मिनी नीलामी में सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं मेरठ के बल्लेबाज शिवम चौधरी को गौर गोरखपुर लायंस ने 21 लाख रुपये में खरीदा।

इसके अलावा मोहम्मद शारिम और शिवा सिंह पर भी फ्रेंचाइजी ने बड़ा दांव खेला। दोनों खिलाड़ियों को 17.50-17.50 लाख रुपये में खरीदा गया। मोहम्मद शारिम काशी रुद्रास जबकि शिवा सिंह नोएडा किंग्स का हिस्सा बने। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित इस मिनी नीलामी का संचालन सुप्रसिद्ध ऑक्शनर अंगद बेदी ने किया।

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने युवा खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने और उन्हें अगले स्तर तक पहुँचाने में मदद करने के लिए यूपी टी20 लीग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह यूपी टी20 लीग का चौथा संस्करण है, और पिछले तीन सीजन में इसने जो प्रभाव छोड़ा है, वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग हमारे लिए कभी सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं रही। शुरुआत से ही हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के लिए अवसर पैदा करना और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का मंच देना रहा है।

उन्होंने बताया कि नीलामी में लखनऊ फाल्कंस ने समीर चौधरी को 11.75 लाख रुपये में खरीदा, जबकि नोएडा किंग्स ने शोएब सिद्दीकी को 11.25 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। कानपुर सुपरस्टार्स ने यशोवर्धन सिंह व प्रियांशु पाण्डेय को 6.60 लाख रुपये में खरीदा।

वहीं काशी रुद्रास ने विजय यादव को 5.20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा, जबकि नोएडा किंग्स ने अंचित यादव को उनके बेस प्राइस पांच लाख रुपये में खरीदा। मेरठ मावेरिक्स ने करण चौधरी और कुणाल यादव को पांच-पांच लाख रुपये में अनुबंधित किया। वहीं काशी रुद्रास ने वैभव चौधरी को भी पांच लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

नीलामी के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया चेयरमैन मोहम्मद फहीम, जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन, उपाध्यक्ष राजेश सहगल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नीलामी में कानपुर सुपर स्टार्स ने मोहम्मद अमान और शिवम बंसल, नोएडा किंग्स ने शौर्य सिंह, दीपक राजपूत, रजत संसेरवाल, वंश जबकि लखनऊ फाल्कंस ने कार्तिकेय सिंह, रोहित द्विवेदी, सुधांशु सोनकर, यशु प्रधान को उनके बेस प्राइस 3.50 लाख रुपये में खरीदा।

वहीं ढाई लाख रुपये के बेस प्राइस वर्ग में कानपुर सुपर स्टार्स ने अजय कुमार और लखनऊ फाल्कंस ने कृष्ण कुमार सरोज को उनके बेस प्राइस 2.50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।