यूपीसीए की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है स्पीड हंट : भुवनेश्वर कुमार
लखनऊ : यूपीसीए स्पीड हंट पहल निश्चित तौर पर तेज गेंदबाजों की खोज में सफल योगदान दे रहा है। एक साक्षात्कार के दौरान भारत और लखनऊ फाल्कंस के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी इसकी जमकर सराहना की है। भुवनेश्वर कुमार…

लखनऊ : यूपीसीए स्पीड हंट पहल निश्चित तौर पर तेज गेंदबाजों की खोज में सफल योगदान दे रहा है। एक साक्षात्कार के दौरान भारत और लखनऊ फाल्कंस के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी इसकी जमकर सराहना की है।
भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि, "यूपीटी20 लीग ने पिछले तीन सीजन में शानदार सफलता हासिल की है और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में यह और भी बेहतर होगी।
इसकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यूपीसीए स्पीड हंट है। इस पहल ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से तेज गेंदबाजी की कच्ची प्रतिभाओं को सामने लाया है। शुभम गौतम जैसे खिलाड़ियों को बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिलते देखना गर्व की बात है। यह इस बात का प्रमाण है कि यदि आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो अवसर जरूर मिलते हैं।"
उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की सराहना करते हुए कहा कि, "वह युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतरीन मंच उपलब्ध करा रही है। मेरी खिलाड़ियों से सिर्फ एक ही अपेक्षा है कि वे हर अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। यूपीसीए खिलाड़ियों को सही मंच देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन मैदान पर उतरने के बाद प्रदर्शन करना खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है।"
अनुभवी तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, "यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि युवा क्रिकेटर इस लीग के जरिए आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। लेकिन सफलता के साथ अपेक्षाएं भी बढ़ती हैं। मेरी यही उम्मीद है कि वे इस पल का आनंद लें, दबाव से मुक्त रहें और अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर केंद्रित रखें।"
भुवनेश्वर कुमार ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, "यूपीटी20 जैसी राज्य स्तरीय लीग अब खिलाड़ियों के लिए आईपीएल तक पहुंचने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी हैं। पहले अवसर बहुत सीमित थे, लेकिन अब सैकड़ों खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। हमने देखा है कि यूपीटी20 लीग से सीधे खिलाड़ी आईपीएल तक पहुंचे हैं। यही हर युवा क्रिकेटर के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।"
यूपीटी20 लीग के चौथे संस्करण का आयोजन इस बार लखनऊ और कानपुर, दो शहरों में किया जाएगा। भुवनेश्वर कुमार ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि, "दो शहरों में लीग का आयोजन एक बहुत अच्छा कदम है। उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य है और अलग-अलग शहरों में मैच होने से प्रशंसकों का अपनी टीमों से जुड़ाव बढ़ेगा। इससे टूर्नामेंट की लोकप्रियता में और इजाफा होगा।"
यूपीटी20 लीग के चौथे संस्करण का उद्घाटन समारोह और शुरुआती चरण के मुकाबले लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद प्रतियोगिता का दूसरा चरण कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां प्लेऑफ मुकाबलों और फाइनल सहित शेष मैच खेले जाएंगे।
क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबले 3 सितंबर को, क्वालीफायर-2, 4 सितंबर को आयोजित होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर में खेला जाएगा। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 13 डबल-हेडर और 8 सिंगल-हेडर मैच शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
