द इंडियन व्यू

युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप: जयपुर पिंक कब्स, यूपी फाल्कन्स, युवा योद्धास और सोनीपत जीते

हरिद्वार (उत्तराखंड) : सोनीपत स्पार्टन्स, युवा योद्धास, यूपी फाल्कन्स और जयपुर पिंक कब्स ने मंगलवार को वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम में युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप 2025 के छठे दिन शानदार जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपनी…

Ragwendra P Singh
March 11, 2025
3 min read
युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप: जयपुर पिंक कब्स, यूपी फाल्कन्स, युवा योद्धास और सोनीपत जीते

हरिद्वार (उत्तराखंड) : सोनीपत स्पार्टन्स, युवा योद्धास, यूपी फाल्कन्स और जयपुर पिंक कब्स ने मंगलवार को वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम में युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप 2025 के छठे दिन शानदार जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपनी पकड़ मजबूत की।

अपने पहले मुकाबले में करीबी हार का सामना करने वाले युवा योद्धास ने आज कुरुक्षेत्र वॉरियर्स को 55-27 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। शुरुआत में तो मामला बराबरी का नजर आ रहा था, लेकिन जैसे-जैसे खेल में गर्मी बढ़ी तो शिवम सिंह के सुपर रेड और ऑल-आउट की बदौलत योद्धास ने 24-11 की बढ़त बना ली, जिसके बाद युवा योद्धास ने पलट कर नहीं देखा और दूसरे हाफ में दो और ऑल-आउट किए, जिससे कुरुक्षेत्र वॉरियर्स की वापसी लगभग नामुमकिन सी हो गई।

इस जीत के साथ योद्धास पूल बी में 25 अंकों के साथ शीर्ष पर मजबूती से बनी हुई है। शिवम सिंह 14 रेड पॉइंट्स के साथ सबसे शानदार खिलाड़ी रहे, जबकि डिफेंस में सोनू राठी ने 7 टैकल पॉइंट्स अर्जित किए। दिन के दूसरे मुकाबले में, सोनीपत स्पार्टन्स ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए इन-फॉर्म जूनियर स्टीलर्स को 49-32 से हराया।

पहले हाफ में, स्पार्टन्स ने 7 अंकों की बढ़त लेते हुए स्टीलर्स को ऑल-आउट किया, लेकिन अंतिम क्षणों में स्टीलर्स ने सोनीपत को ऑल-आउट करके 19-17 के स्कोर पर खड़ा कर दिया। वहीं दूसरा हाफ पूरी तरह से सोनीपत स्पार्टन्स के नाम रहा और उन्होंने 30 अंक जुटाए। जिसमें अंकित कुमार राणा ने 9 रेड पॉइंट्स और आकाश देशवाल ने 8 रेड पॉइंट्स हासिल किए। इस जीत के साथ, सोनीपत स्पार्टन्स पूल बी में दूसरे स्थान पर पहुंच गए, जबकि स्टीलर्स पूल ए में तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। तीसरे मैच में यूपी फाल्कन्स ने पलानी टस्कर्स को 46-30 से शिकस्त दी।

पलानी टस्कर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले हाफ में वे केवल 7 अंक ही बना सके, हालांकि दूसरे हाफ में उन्होंने 23 अंक जोड़े, लेकिन तब तक फाल्कन्स मुकाबले में अपनी पकड़ बना चुका था। फाल्कन्स के लिए अर्जुन सिरोही ने 11 और कुणाल भाटी ने 8 अंक हासिल किए, जबकि लकी कुमार ने 6 टैकल पॉइंट्स के साथ शानदार डिफेंस किया। इस जीत के साथ यूपी फाल्कन्स पूल ए में 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि पलानी टस्कर्स 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। दिन का अंतिम मुकाबला सबसे शानदार रहा।

रोमांचक मैच में जयपुर पिंक कब्स ने वॉरियर्ज़ के.सी. को 39-36 से शिकस्त देकर अपनी पिछली हार का बदला लिया। पहले हाफ में, जयपुर पिंक कब्स ने एक ऑल-आउट और एक सुपर टैकल की मदद से 21 अंक जुटाए।

वहीं दूसरे हाफ में वॉरियर्ज़ के.सी. ने खेल में वापसी करते हुए 25 अंक अर्जित किए, लेकिन टीम को जीत तक न पहुंचा सके। जयपुर पिंक कब्स के लिए 18 रेड पॉइंट्स जुटाने वाले अनिल स्टार खिलाड़ी रहे। इस जीत के साथ जयपुर पिंक कब्स पूल ए में 17 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि वॉरियर्ज़ के.सी. पांचवें स्थान पर हैं।

12 मार्च को होने वाले मुकाबले

मैच 25 - सोनीपत स्पार्टन्स बनाम चंडीगढ़ चार्जर्स, सुबह 10:15 बजे

मैच 26 - युवा पलटन बनाम वास्को वाइपर्स, सुबह 11:45 बजे

मैच 27 - कुरुक्षेत्र वॉरियर्स बनाम युवा मुंबई, शाम 4:00 बजे

मैच 28 - युवा योद्धास बनाम जयपुर पिंक कब्स, शाम 5:30 बजे

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।