मोहलक्षिका सिंह बनीं उत्तर प्रदेश की सबसे कम उम्र की कराटे ब्लैक बेल्ट धारक
लखनऊ। प्रतिभा, समर्पण और निरंतर अभ्यास उम्र के मोहताज नहीं होते। इसका उदाहरण पेश करते हुए विश्व रिकॉर्ड धारक मोहलक्षिका सिंह ने मात्र 6 वर्ष 9 माह की आयु में कराटे की प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट (शोदान) परीक्षा सफलतापूर्वक…
लखनऊ। प्रतिभा, समर्पण और निरंतर अभ्यास उम्र के मोहताज नहीं होते। इसका उदाहरण पेश करते हुए विश्व रिकॉर्ड धारक मोहलक्षिका सिंह ने मात्र 6 वर्ष 9 माह की आयु में कराटे की प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट (शोदान) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज की।
इस उपलब्धि के साथ वह उत्तर प्रदेश की सबसे कम उम्र की बालिका बन गई हैं, जिन्हें ब्लैक बेल्ट (शोदान) का सम्मान प्राप्त हुआ है। मोहलक्षिका को यह सम्मान कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह ने प्रदान किया।
इस अवसर पर वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं उनके प्रशिक्षक संतोष जायसवाल तथा कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्णा अवतार भी उपस्थित रहे। सभी ने मोहलक्षिका की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, लखनऊ की छात्रा मोहलक्षिका सिंह की इस उपलब्धि पर कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत और उत्तर प्रदेश का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगी।
गौरतलब है कि मोहलक्षिका सिंह इससे पहले अमेजिंग ओलंपिया वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, कनाडा में 'मोस्ट अल्टरनेटिंग टू हैंड एंड वन हैंड कार्टव्हील सीक्वेंस' श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। अब कराटे में ब्लैक बेल्ट (शोदान) हासिल कर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
