मेस्सी के अंतरराष्ट्रीय सफर का आखिरी अध्याय, अर्जेंटीना में सज रहा विदाई मंच
अर्जेंटीना के लिए मंगलवार को अंतिम बार मैदान पर उतरने वाले लियोनेल मेस्सी की विदाई बेहद भावुक होगी। ब्यूनस आयर्स में बेनिन के खिलाफ होने वाले इस मैत्री मुकाबले को ‘द नाइट दैट नो वन वॉन्ट्स टू एंड’ यानी ‘वह रात जिसे कोई…

अर्जेंटीना के लिए मंगलवार को अंतिम बार मैदान पर उतरने वाले लियोनेल मेस्सी की विदाई बेहद भावुक होगी। ब्यूनस आयर्स में बेनिन के खिलाफ होने वाले इस मैत्री मुकाबले को ‘द नाइट दैट नो वन वॉन्ट्स टू एंड’ यानी ‘वह रात जिसे कोई खत्म नहीं करना चाहता’ नाम दिया गया है।
दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान करते हुए कहा था कि “अब समय आ गया है।” अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने उन्हें एक अंतिम मैच खेलने के लिए मनाया, ताकि उन्हें वह विदाई दी जा सके जिसके वे हकदार हैं। एस्टाडियो मोनुमेंटल में हजारों प्रशंसकों के मेस्सी के सम्मान में जुटने की उम्मीद है।
एएफए ने बोला है कि यह मुकाबला सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भावनाओं से भरा एक खास पल होगा। मेस्सी ने सोशल मीडिया पर अर्जेंटीना की टीम से जुड़ने और अपने आखिरी अभ्यास सत्र की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने लिखा, “ये ऐसे खास पल हैं, जिनकी मुझे कमी महसूस होगी।”

मेस्सी दूसरी बार विश्व कप जीतने से चूक गए, जब मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को जुलाई में न्यू जर्सी में खेले गए फाइनल में स्पेन से 0-1 की हार मिली। उन्होंने हालांकि चार साल पहले कतर में अपने देश को विश्व कप जिताकर अपना सबसे बड़ा सपना पूरा किया था। इसके साथ ही उन्होंने अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना की उपलब्धि की बराबरी की थी।
https://www.instagram.com/leomessi/p/DeIYRaQjDF-/?hl=en
मेस्सी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैच खेले हैं और वह 125 गोल के साथ टीम के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। विश्व कप में उनके नाम 21 गोल हैं। वह और उनके लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो छह-छह विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।
मेस्सी ने 2016 में कुछ समय के लिए अर्जेंटीना की टीम से संन्यास लिया था, लेकिन इसके बाद राष्ट्रीय टीम के साथ उनका सबसे सफल दौर आया। उन्होंने 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका तथा 2022 में विश्व कप का खिताब जीता। क्लब स्तर पर मेस्सी अभी इंटर मियामी के लिए खेल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने टीम के साथ कैम्पियोनेस कप जीता, जो क्लब के लिए उनका चौथा खिताब है।
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
