द इंडियन व्यू

मुंबई में एक और हाई-प्रोफाइल हत्या का प्रयास शर्म की बात है : प्रियंका चतुर्वेदी

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे शर्मसार करने वाली वारदात बताया। शिवसेना यूबीटी नेता ने एक्स पर…

Ragwendra P Singh
January 16, 2025
2 min read
मुंबई में एक और हाई-प्रोफाइल हत्या का प्रयास शर्म की बात है : प्रियंका चतुर्वेदी

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे शर्मसार करने वाली वारदात बताया।

शिवसेना यूबीटी नेता ने एक्स पर लिखा, यह कितने शर्म की बात है कि मुंबई में एक और हाई प्रोफाइल हत्या का प्रयास हुआ। सैफ अली खान पर हमला एक बार फिर मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर सवाल उठाता है। यह घटना उन अन्य घटनाओं के बाद हुई है, जो बड़े नामों को निशाना बनाकर मुंबई को कमजोर करने का जानबूझकर प्रयास दिखाती हैं।

उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनका परिवार अभी भी न्याय का इंतजार कर रहा है। सलमान खान को बुलेटप्रूफ घर में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब बांद्रा में सैफ अली खान हैं। यह वह इलाका है, जहां मशहूर हस्तियां रहती हैं और जहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। अगर मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं तो मुंबई में कौन सुरक्षित है? सैफ अली खान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

वहीं कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मैं इससे स्तब्ध हूं। मुंबई में क्या चल रहा है? बांद्रा में ऐसा होना चिंता का विषय है। ऐसे में आम आदमी कैसे सुरक्षा की उम्मीद कर सकता है? आए दिन हम मुंबई और एमएमआर में बंदूक हिंसा, डकैती, चाकूबाजी की घटनाओं के बारे में सुनते हैं और सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के कथित तौर पर चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया। सैफ को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी सफल सर्जरी हुई। बॉलीवुड एक्टर का घर मुंबई स्थित बांद्रा के पॉश इलाके में है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता मॉडल से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मुंबई ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में ‘भारत…

महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?

मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ…

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित

पुणे ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का बहुप्रतीक्षित सीज़न-12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा। ग्यारह रोमांचक और सफल सीज़नों के बाद अब लीग अपने 12वें अध्याय की ओर बढ़ रही है, जो दर्शकों के लिए एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच…