द इंडियन व्यू

महिला 5000 मीटर में पारुल चौधरी 13वें स्थान पर, भारत का पहला पदक अब भी दूर

भारत की लंबी दूरी की धाविका पारुल चौधरी का राष्ट्रमंडल खेलों का अभियान निराशाजनक ढंग से समाप्त हुआ जब वह महिला 5000 मीटर फाइनल में 15 मिनट 8.56 मिनट के समय के साथ 13वें स्थान पर रहीं। उत्तर प्रदेश की 31 वर्षीय पारुल का…

Ragwendra P Singh
July 31, 2026
1 min read
महिला 5000 मीटर में पारुल चौधरी 13वें स्थान पर, भारत का पहला पदक अब भी दूर

भारत की लंबी दूरी की धाविका पारुल चौधरी का राष्ट्रमंडल खेलों का अभियान निराशाजनक ढंग से समाप्त हुआ जब वह महिला 5000 मीटर फाइनल में 15 मिनट 8.56 मिनट के समय के साथ 13वें स्थान पर रहीं। उत्तर प्रदेश की 31 वर्षीय पारुल का इस सत्र और करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 मिनट 4.26 मिनट का है।

ऑस्ट्रेलिया की रोज डेविस ने 14 मिनट 44.53 मिनट के सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी हमवतन जेसिका हल ने 14 मिनट 45.01 मिनट के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। स्कॉटलैंड की मेगन कीथ ने 14 मिनट 49.10 मिनट के सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस परिणाम के साथ महिला 5000 मीटर स्पर्धा में भारत का राष्ट्रमंडल खेलों का पहला पदक जीतने का इंतजार भी जारी रहा। इससे पहले पारुल अपनी पसंदीदा 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में भी पदक जीतने से चूक गई थीं।

@Media_SAI

पांच हजार मीटर में हांगझोउ एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पारुल ने पिछले महीने फ्रांस के नीस में आयोजित मीटिंग निकाइया प्रतियोगिता में 15 मिनट 4.26 मिनट का समय निकालकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और दूसरे स्थान पर रही थीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।