द इंडियन व्यू

महिला वनडे विश्व कप 2025 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत- पाक की भिड़ंत

महिलाओं के वनडे विश्व कप 2025 में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान 5 अक्टूबर को कोलंबो में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है लेकिन पाकिस्तान के सारे मैच श्रीलंका में होंगे। साभार : गूगल बीसीसीआई ने महिला…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
2 min read

महिलाओं के वनडे विश्व कप 2025 में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान 5 अक्टूबर को कोलंबो में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है लेकिन पाकिस्तान के सारे मैच श्रीलंका में होंगे।

साभार : गूगल

बीसीसीआई ने महिला विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। 30 सितंबर को बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच महिला विश्व कप का उद्घाटन मैच खेला जाएगा। फाइनल 2 नवंबर को बेंगलुरु या फिर कोलंबो खेला जाएगा।

अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचती है तो बेंगलुरु और अगर पहुंचती है तो कोलंबो में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ेंगी।

30 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है। उस दिन बेंगलुरु के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 1 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

महिला वनडे विश्व कप 2025 पूरा शेड्यूल

30 सितंबर : भारत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु

1 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर

2 अक्टूबर : बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

3 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, बेंगलुरु

4 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कोलंबो

5 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

6 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर

7 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी

8 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

9 अक्टूबर : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विजाग

10 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, विजाग

11 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी

12 अक्टूबर : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विजाग

13 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, विजाग

14 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो

15 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

16 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, विजाग

17 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, कोलंबो

18 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

19 अक्टूबर : भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर

20 अक्टूबर : श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो

21 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

22 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, इंदौर

23 अक्टूबर : भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी

24 अक्टूबर : पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, कोलंबो

25 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, इंदौर

26 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी

26 अक्टूबर : भारत बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरु

29 अक्टूबर : सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी/कोलंबो

30 अक्टूबर : सेमीफाइनल 2, बेंगलुरु

2 नवंबर : फाइनल, कोलंबो/बेंगलुरु

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।