द इंडियन व्यू

महाशिवरात्रि से क्या है शशि थरूर के नाम का कनेक्शन? कांग्रेस सांसद ने खुद बताई दिलचस्प बात

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खुदको लेकर एक अहम बात बताई है. उन्होंने बताया कि उनके नाम और महाशिवरात्रि के बीच क्या कनेक्शन है. देशभर में बड़े ही धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई जा रही है. अलग-अलग शहरों और गांवों के मंदिरों…

Ragwendra P Singh
February 26, 2025
2 min read
महाशिवरात्रि से क्या है शशि थरूर के नाम का कनेक्शन? कांग्रेस सांसद ने खुद बताई दिलचस्प बात

 कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खुदको लेकर एक अहम बात बताई है. उन्होंने बताया कि उनके नाम और महाशिवरात्रि के बीच क्या कनेक्शन है.

 देशभर में बड़े ही धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई जा रही है. अलग-अलग शहरों और गांवों के मंदिरों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है. सब जगह ‘हर हर महादेव’ के नारे गूंज रहे हैं. इस शिवमय माहौल के बीच, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने महाशिवरात्रि और अपने नाम के बीच के कनेक्शन को लेकर एक दिलचस्प बात बताई है. कांग्रेस सांसद थरूर ने सोशल मीडिया में प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर पोस्ट किया है.

थरूर ने बताया नाम के मायने

कांग्रेस सांसद थरूर ने एक्स पर बताया कि उनका नाम ‘शशि’ क्यों रखा गया. थरूर एक्स पर लिखते हैं, ‘मेरा जन्म महाशिवरात्रि के दिन हुआ था और भगवान शिव के माथे पर अर्धचंद्र के कारण मेरा नाम शशि रखा गया.’ वे आगे लिखते हैं, ‘केरल कैलेंडर के अनुसार, मेरा ‘नक्षत्रम जन्मदिन’ आज है. यह हमेशा से मेरे परिवार के लिए बहुत खास दिन रहा है.’

हालांकि, आधिकारिक तौर पर उनका जन्मदिन 9 मार्च को है. बता दें कि शशि थरूर कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं. मौजूदा समय में वे तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से पार्टी के सांसद हैं.

यहां पढ़ें- शशि थरूर का एक्स पोस्ट

शशि थरूर अक्सर बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि, ‘मैं पार्टी के लिए उपलब्ध हूं, अगर पार्टी को मेरी जरूरत नहीं, तो मेरे पास विकल्प मौजूद हैं.’ उनके इस बयान ने उन चर्चाओं को हवा दी कि शशि थरूर और कांग्रेस आलाकमान के बीच क्या सबकुछ ठीक है. बता दें कि शशि थरूर चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़त के बाद पार्टी लगातार विधानसभा चुनाव हार रही है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…