द इंडियन व्यू

महाराष्ट्र में पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को पांच आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति और तबादले के आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत विभिन्न विभागों और निगमों में प्रमुख पदों पर तैनात अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश सामान्य…

Ragwendra P Singh
January 17, 2025
1 min read
महाराष्ट्र में पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को पांच आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति और तबादले के आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत विभिन्न विभागों और निगमों में प्रमुख पदों पर तैनात अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव (सेवा) वी. राधा ने जारी किए। आदेश में राज्य के मछली पालन विकास निगम, मुंबई के प्रबंध निदेशक आईएएस पंकज कुमार को अब रूसा (आरयूएसए), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, मंत्रालय, मुंबई में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम, पुणे के प्रबंध निदेशक आईएएस किशोर तवाड़े को मुंबई में मछली पालन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

आईएएस नंदकुमार बेडसे को महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम, पुणे के प्रबंध निदेशक के रूप में तैनात किया गया है। आईएएस अनीता मेश्राम को महाराष्ट्र राज्य मछली पालन विकास निगम, मुंबई के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी मनीषा अव्हाले जो पहले स्मार्ट सिटी पुणे की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं, उन्हें अब उल्हासनगर नगर निगम में नगर आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता मॉडल से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मुंबई ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में ‘भारत…

महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?

मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ…

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित

पुणे ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का बहुप्रतीक्षित सीज़न-12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा। ग्यारह रोमांचक और सफल सीज़नों के बाद अब लीग अपने 12वें अध्याय की ओर बढ़ रही है, जो दर्शकों के लिए एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच…