द इंडियन व्यू

मराठा रॉयल्स ने जीता टी20 मुंबई लीग का खिताब, राजेश सुतार और अवैस नौशाद चमके

मराठा रॉयल्स ने राजेश सुतार के अर्धशतक और अवैस नौशाद के उपयोगी योगदान से फाइनल में सोबो मुंबई फाल्कन्स को पांच विकेट से हराकर टी20 मुंबई लीग का खिताब जीता। साभार : गूगल मराठा रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई…

Ragwendra P Singh
June 13, 2025
1 min read
मराठा रॉयल्स ने जीता टी20 मुंबई लीग का खिताब, राजेश सुतार और अवैस नौशाद चमके

मराठा रॉयल्स ने राजेश सुतार के अर्धशतक और अवैस नौशाद के उपयोगी योगदान से फाइनल में सोबो मुंबई फाल्कन्स को पांच विकेट से हराकर टी20 मुंबई लीग का खिताब जीता।

साभार : गूगल

मराठा रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई फाल्कन्स को 20 ओवर में चार विकेट पर 157 रन पर रोका और सुतार के 49 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों से बनाए गए 53 रन से चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

नौशाद ने 24 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली और सुतार के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। मराठा रॉयल्स 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाकर जीतने में सफल रही। मयूरेश टंडेल (नाबाद 50) और हर्ष अघव (नाबाद 45) की 49 गेंदों पर 85 रन की अटूट साझेदारी से मुंबई फाल्कंस ने चार विकेट पर 157 रन बनाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।