मई महीने में खरीदनी है गाड़ी या प्रॉपर्टी, तो नोट कर लें खरीदारी के लिए ये शुभ मुहूर्त
May Shubh Muhurat : हिंदू कैलेंडर के अनुसार मई महीने की शुरुआत दिन गुरुवार से हो चुकी है. मई महीने में घर, दुकान, फ्लैट और प्लॉट जैसी चीजें खरीदने के लिए सिर्फ 5 दिन ही शुभ हैं. वहीं, नई गाड़ी खरीदने के लिए भी 5 दिन शुभ…

May Shubh Muhurat : हिंदू कैलेंडर के अनुसार मई महीने की शुरुआत दिन गुरुवार से हो चुकी है. मई महीने में घर, दुकान, फ्लैट और प्लॉट जैसी चीजें खरीदने के लिए सिर्फ 5 दिन ही शुभ हैं. वहीं, नई गाड़ी खरीदने के लिए भी 5 दिन शुभ हैं. ऐसे में अगर आप मई महीने में कार, घर, प्लॉट, दुकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए शुभ मुहूर्त जानना बेहद जरूरी है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं मई महीने में घर, गाड़ी, मकान, फ्लैट या प्लॉट खरीदने के लिए कौन सी तिथियां बेहद शुभ हैं...
मई महीने में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त-
01 मई 2025 दिन गुरुवार - प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 05:40 बजे से दोपहर 02:21 बजे तक रहेगा.
02 मई 2025 दिन शुक्रवार - प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ अवसर - दोपहर 01:04 बजे से अगले दिन सुबह 05:39 बजे तक रहेगा.
15 मई 2025 दिन गुरुवार - प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त- दोपहर 02:07 बजे से अगले दिन सुबह 05:30 मिनट तक रहेगा.
16 मई 2025 दिन शुक्रवार - प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त- सुबह 05:30 बजे से अगले दिन सुबह 05: 29 मिनट तक रहेगा.
22 मई 2025 दिन गुरुवार - प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त - सुबह 05:27 बजे से 05: 47 मिनट तक रहेगा.
ये हैं नई गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त -
01 मई 2025 दिन गुरुवार गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त- सुबह 11:23 बजे से दोपहर 2 :21 मिनट तक रहेगा.
04 मई 2025 दिन रविवार गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त - सुबह 07:18 बजे से दोपहर 12:53 मिनट तक
11 मई 2025 दिन रविवार गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त - शाम 08:01 बजे से सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक (12 मई)
12 मई 2025 दिन सोमवार गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त - सुबह 05:32 बजे से सुबह 6:17 मिनट तक रहेगा.
23 मई 2025 दिन शुक्रवार गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त- शाम 04:02 बजे से रात 10:9 मिनट तक रहेगा
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
