द इंडियन व्यू

टी20 सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की बढ़ी मुश्किलें, शुम्बा चोटिल

जिम्बाब्वे को भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के आगाज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। शुम्बा की जगह पर इनोसेंट काइया को जिम्बाब्वे टीम में…

Ragwendra P Singh
July 23, 2026
2 min read
टी20 सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की बढ़ी मुश्किलें, शुम्बा चोटिल

जिम्बाब्वे को भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के आगाज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। शुम्बा की जगह पर इनोसेंट काइया को जिम्बाब्वे टीम में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया गया है।

शुम्बा का मंगलवार को स्कैन हुआ था, जिसके बाद उनकी इंजरी की गंभीरता का पता लगा। बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में शुम्बा टीम का हिस्सा रहे थे और उन्होंने सभी मुकाबले खेले थे। उनकी साल 2022 के बाद टीम में वापसी हुई थी।

शुम्बा की जगह पर स्क्वॉड में शामिल किए गए इनोसेंट काइया ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जुलाई 2024 में भारत के खिलाफ हरारे के मैदान पर ही खेला था। वह जिम्बाब्वे की तरफ से अब तक 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 104 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 290 रन बनाए हैं।

© Getty

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने महज एक अर्धशतक लगाया है। काइया गुरुवार से शुरू हो रही टी20 सीरीज से पहले ही टीम से जुड़ गए हैं। सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 और तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 26 जुलाई को खेला जाना है।

जिम्बाब्वे का प्रदर्शन हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार रहा था। टीम ने एकमात्र टेस्ट को एक पारी और 85 रनों से अपने नाम किया था। वहीं, वनडे सीरीज को टीम 2-1 से जीतने में सफल रही थी। हालांकि, टी20 सीरीज में जरूर टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत और जिम्बाब्वे की आखिरी भिड़ंत टी20 विश्व कप के दौरान हुई थी, जहां भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया था। जिम्बाब्वे के लिहाज से अच्छी खबर यह है कि भारतीय टीम इस समय अच्छी फॉर्म में नहीं है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से हार झेलनी पड़ी थी। अय्यर बतौर कप्तान इस सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।