द इंडियन व्यू

भारत-वेस्टइंडीज टी20 की ऑफिशियल स्कोरिंग करेंगे यूपी के पांच स्कोरर

लखनऊ। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम पर कल होने वाले भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहले महत्वपूर्ण टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच में ऑफिशियल स्कोरिंग की जिम्मेदारी बीसीसीआई ने लखनऊ के एस पी सिंह कानपुर…

Ragwendra P Singh
October 5, 2026
1 min read
भारत-वेस्टइंडीज टी20 की ऑफिशियल स्कोरिंग करेंगे यूपी के पांच स्कोरर

लखनऊ। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम पर कल होने वाले भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहले महत्वपूर्ण टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच में ऑफिशियल स्कोरिंग की जिम्मेदारी बीसीसीआई ने लखनऊ के एस पी सिंह कानपुर के रामजी तिवारी लखनऊ के विकास पांडेय कानपुर के ए पी सिंह और प्रयागराज के अखिलेश त्रिपाठी को दी है।

सभी बीसीसीआई पैनल के अंतरराष्ट्रीय स्कोरर हैं सभी स्कोरर इस महत्वपूर्ण मैच में स्कोरिंग की भूमिका निभाएंगे। सभी स्कोरर कई वर्षो से इंटरनेशनल, बीसीसीआई और आई पी एल के मैचों में स्कोरिंग कर रहे हैं।

सभी स्कोरर ऑनलाइन स्कोरिंग, मैनुअल स्कोरिंग, डकवर्थ लुईस सहित सभी प्रकार की स्कोरिंग जो एक मैच को सम्पन्न करने के लिए महत्वपूर्ण होती हैं उन सभी प्रकार की स्कोरिंग करेंगे। सभी स्कोरर को आई सी सी वर्ल्ड कप एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय मैच टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच आई पी एल और प्रथम श्रेणी मैंचों में स्कोरिंग करने का अनुभव प्राप्त है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।