भारत ने एसपीएमईपीसीआई के तहत पोर्टल लॉन्च करके वैश्विक ईवी दिग्गजों के लिए खोले दरवाजे
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने भारत में इलेक्ट्रिक यात्री कारों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना (एसपीएमईपीसीआई) के तहत एक समर्पित पोर्टल शुरू किया है। इससे विदेशी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता देश में इलेक्ट्रिक…

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने भारत में इलेक्ट्रिक यात्री कारों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना (एसपीएमईपीसीआई) के तहत एक समर्पित पोर्टल शुरू किया है। इससे विदेशी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता देश में इलेक्ट्रिक यात्री कारें बनाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अनुमोदित आवेदकों को योजना के प्रावधानों के अनुरूप न्यूनतम 4,150 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा।
केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने यहां मंगलवार को भारत में इलेक्ट्रिक यात्री कारों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना (एसपीएमईपीसीआई) के तहत इस आवेदन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुमारस्वामी के साथ एमएचआई के सचिव कामरान रिजवी और एमएचआई के अतिरिक्त सचिव डॉ. हनीफ कुरैशी भी मौजूद थे।
भारी उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एसपीएमईपीसीआई योजना के तहत इस पोर्टल के शुभारंभ से वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के लिए भारत के तेजी से बढ़ते बाजार में निवेश करने के नए रास्ते खुलेंगे। इस योजना को 15 मार्च, 2024 की अधिसूचना से अधिसूचित किया गया था, जो विस्तृत योजना दिशा-निर्देश बाद में अधिसूचना संख्या एस.ओ. 2450 (ई) दिनांक 02.06.2025 को जारी किए गए थे।
अधिसूचना और दिशा-निर्देश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट: https://heavyindustries.gov.in/scheme-promote-manufacturing-electric-passenger-cars-india-0 पर उपलब्ध हैं। मंत्रालय के मुताबिक इस संदर्भ में योजना के तहत पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं और आवेदक spmepci.heavyindustries.gov.in पर आवेदन मॉड्यूल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पोर्टल 24 जून को सुबह 10.30 बजे से आवेदनों के लिए खुलेगा और 21 अक्टूबर, 2025 को शाम 06 बजे तक खुला रहेगा।
उल्लेखनीय है कि यह योजना भारत को इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए रणनीतिक रूप से तैयार की गई है। घरेलू मूल्य संवर्धन लक्ष्यों को अनिवार्य करके, यह योजना ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहलों को और बढ़ावा देगी, साथ ही वैश्विक और घरेलू दोनों कंपनियों को भारत की हरित गतिशीलता क्रांति में सक्रिय भागीदार बनने के लिए सशक्त बनाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…
थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…
ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा
नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…
