द इंडियन व्यू

भारत के पुतुल ने दिखाया दम, पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में विश्व चैंपियन को हराया

युवा भारतीय लॉन बॉल्स खिलाड़ी पुतुल सोनोवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में उतरने वाले सोनोवाल ने पुरुष एकल…

Ragwendra P Singh
July 24, 2026
1 min read
भारत के पुतुल ने दिखाया दम, पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में विश्व चैंपियन को हराया

युवा भारतीय लॉन बॉल्स खिलाड़ी पुतुल सोनोवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में उतरने वाले सोनोवाल ने पुरुष एकल सेक्शनल प्ले के मुकाबले में कनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन को रोमांचक टाईब्रेकर में हराया।

विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज पुतुल ने मुकाबले का पहला सेट 5-4 से अपने नाम कर बढ़त बनाई। दो बार के कॉमनवेल्थ गेम्स रजत पदक विजेता बेस्टर ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 7-3 से जीत लिया, जिससे मुकाबला टाईब्रेकर तक पहुंच गया। टाईब्रेकर में टॉस जीतकर बेस्टर ने पहला रोल किया, लेकिन पुतुल का पहला प्रयास 'किटी' के बेहद करीब जाकर रुका, जिसने अंततः उन्हें जीत दिला दी।

@Media_SAI

असम पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले पुतुल सोनोवाल अब शुक्रवार को अपने अगले सेक्शन डी मुकाबले में फॉकलैंड द्वीप के सेसिल अलेक्जेंडर का सामना करेंगे। इससे पहले गुरुवार को भारत की रूपा रानी तिर्की और पिंकी की जोड़ी ने महिला युगल स्पर्धा में माल्टा की रेबेका लुईस रिक्सन और कोनी-लेह रिक्सन को टाईब्रेकर में हराकर विजयी शुरुआत की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।