द इंडियन व्यू

भारत के इन मंदिर में प्रसाद में चढ़ता है मांस और शराब

सावन का महीना काफी पावन होता है. वहीं हिंदू धर्म में इस महीने में मांस-मदिरा का परहेज किया जाता है. यह माना जाता है कि इस पवित्र महीने में मांस का सेवन करना गलत और धर्म विरुद्ध आचरण है. धर्मों के मुताबिक, मांसाहार को…

Ragwendra P Singh
July 16, 2025
2 min read
भारत के इन मंदिर में प्रसाद में चढ़ता है मांस और शराब

सावन का महीना काफी पावन होता है. वहीं हिंदू धर्म में इस महीने में मांस-मदिरा का परहेज किया जाता  है. यह माना जाता है कि इस पवित्र महीने में मांस का सेवन करना गलत और धर्म विरुद्ध आचरण है. धर्मों के मुताबिक, मांसाहार को वर्जित किया गया है. वहीं जब भी मंदिर में पूजा या फिर प्रसाद चढ़ाया जाता है तो पूरी पवित्रता के साथ चढ़ाया जाता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जहां भगवान को जानवरों का मांस और शराब प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है और भक्त इस प्रसाद को श्रद्धा रूप में स्वीकार करते हैं. 

कामख्या देवी मंदिर 

कामख्या देवी मंदिर को  51 शक्तिपीठों में से एक माना गया है. यह मंदिर दुनियाभर में तंत्र विद्या के केंद्र के रूप में भी जाना जाता है. यहां माता के भक्त उन्हें प्रसाद में मांस और मछली चढ़ाते हैं और इसके बाद उसे भक्तों में बांटा जाता है. 

काल भैरव मंदिर

काल भैरव मंदिर में शराब का प्रसाद चढ़ाया जाता है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस मंदिर में शराब मुख्य प्रसाद है जो बाद में भक्तों द्वारा ग्रहण की जाती है. काल भैरव को तामसिक का देवता माना जाता है. 

कालीघाट मंदिर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित कालीघाट मंदिर भी ऐसे ही मंदिरों में से एक है, जहां जानवर का मांस चढ़ाया जाता है.यह मंदिर 200 साल पुराना है.  यहां भक्त देवी को बकरे की बलि देते हैं, बाद में यही बकरे का मांस प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. 

मुनियांदी स्वामी मंदिर

तमिलनाडु के मदुरई में स्थित मुनियांदी स्वामी मंदिर भी अपने मांसाहारी प्रसाद के लिए फेमस है.  इस मंदिर में भगवान मुनियांदी को प्रसाद के रूप में चिकन और मटन बिरयानी चढ़ाई जाती है. इसके बाद इसी बिरयानी को प्रसाद के रूप में भक्तों में बांटा जाता है. Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…