नागोया में भारत के डबल गोल्ड पर जय शाह ने भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर नागोया में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे एक सप्ताह पहले भारतीय महिला…

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर नागोया में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे एक सप्ताह पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था। इस तरह एशियाई खेलों में क्रिकेट में भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किया।
यह एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। भारत ने इस साल टी20 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इससे पहले भारत ने इस वर्ष लगातार दूसरी बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता था।
भारतीय टीम को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाने के दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा सहित कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। जय शाह ने श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को स्वर्ण पदक प्रदान किए।

भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “नागोया और जापान ने क्रिकेट के इतिहास में गर्व का एक नया अध्याय लिखा है। इस पल के लिए शानदार अभियान के लिए भारतीय टीम को बधाई और हर उस देश का दिल से धन्यवाद जिसने इसमें हिस्सा लिया, एशियाई ओलंपिक परिषद और आयोजकों का भी धन्यवाद, जिनकी सोच और दूरदृष्टि हमें यहां तक लेकर आई और उन हजारों प्रशंसकों का भी आभार, जिनकी मौजूदगी ने हमें याद दिलाया कि दुनिया में कहीं भी क्रिकेट इतना खास क्यों है।”
भारत के लिए एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट का यह लगातार दूसरा स्वर्ण है। महिला टीम के स्वर्ण के बाद पुरुष टीम की इस उपलब्धि ने नागोया में भारत के क्रिकेट अभियान को दोहरे स्वर्ण के साथ यादगार बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन
भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।
201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
