भारत की डबल जीत, पुरुष और महिला टीमें विश्व जूनियर स्क्वाश के अंतिम आठ में
भारतीय पुरुष और महिला टीमें क्रमश: कुवैत और दक्षिण अफ्रीका को हराकर यहां चल रही विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। जहां भारत की पांचवीं वरीयता प्राप्त पुरुष टीम को कुवैत के खिलाफ 2-1 से…

भारतीय पुरुष और महिला टीमें क्रमश: कुवैत और दक्षिण अफ्रीका को हराकर यहां चल रही विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।
जहां भारत की पांचवीं वरीयता प्राप्त पुरुष टीम को कुवैत के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल करने से पहले कड़ी मेहनत करनी पड़ी, वहीं महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से आसानी से हराया। भारतीय पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी जबकि महिला टीम का मुकाबला अमेरिका से होगा।
पुरुषों के मुकाबले में युशा नफीस शुरुआती मैच में हार गए। इसके बाद आर्यवीर दीवान ने जीत हासिल करके मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। गुरवीर सिंह ने तीसरे और निर्णायक मैच में जीत हासिल करके भारत को अंतिम आठ में पहुंचाया।

भारत के मुख्य कोच हरिंदर पाल सिंह संधू ने कहा, ‘‘कुवैत के अब्दुल्ला अली ने शुरुआती मैच में आक्रामक खेल दिखाया। हम भाग्यशाली थे कि हमारे नंबर एक और नंबर तीन खिलाड़ी ने धैर्य बनाए रखा और महत्वपूर्ण जीत हासिल की।’’
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के बारे में बात करते हुए संधू ने कहा, ‘‘इंग्लैंड की टीम बहुत मजबूत है। हमारे कुछ खिलाड़ी पिछले सप्ताह व्यक्तिगत स्पर्धा में उनके खिलाफ खेले थे। इसलिए हम इस मुकाबले के लिए तैयार हैं।’’
महिला वर्ग में भारत की तीनों खिलाड़ियों ने सीधे गेम में जीत हासिल की। इनमें हाल ही में विश्व जूनियर चैंपियन बनी अनाहत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एकतरफा मैच में ब्रायना रॉबिन्सन को 3-0 (11-1 11-1 11-3) से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
