भारत ए बनाम इंग्लैंड लॉयन्स: दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ, सीरीज 0-0 से बराबर
भारत ए के 439 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड लॉयन्स ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 32 रन बनाए, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दो मैच की सीरीज 0-0 से बराबर रही। पहला अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ रहा था। साभार…
भारत ए के 439 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड लॉयन्स ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 32 रन बनाए, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दो मैच की सीरीज 0-0 से बराबर रही। पहला अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ रहा था।

भारत ए ने तनुष कोटियन (नाबाद 90) और अंशुल कंबोज (नाबाद 51) के अर्धशतक से दूसरी पारी सात विकेट पर 417 रन बनाकर ऐलान किया और मेजबान टीम को 439 रन का लक्ष्य दिया।
कंबोज (छह रन पर दो विकेट) ने एमिलियो गे (05) और जोर्डन कॉक्स (00) को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड लॉयन्स के शीर्ष क्रम को झकझोरा। तुषार देशपांडे (13 रन पर एक विकेट) ने टॉम हेन्स (07) को नितीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई।
मैच ड्रॉ के समय सलामी बल्लेबाज बेन मैकिनी 16 रन बनाकर खेल रहे थे, दूसरे छोर पर कप्तान जेम्स रेव खाता खोले बिना उनका साथ निभा रहे थे। कोटियन ने 108 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके मारे। उन्होंने और कंबोज ने दूसरे सत्र में इंग्लैंड लॉयन्स के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखा। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 149 रन की साझेदारी की।
कंबोज ने मेजबान टीम के थके हुए गेंदबाजों का फायदा उठाते हुए उम्दा पारी खेली। मेजबान टीम को विकेट की तलाश में कामचलाऊ गेंदबाजों को आजमाना पड़ा, सफलता नहीं मिली। कोटियान ने 74वें ओवर में बेन मैकिनी की गेंद को थर्ड मैन पर चार रन के लिए खेलकर अपना 16वां प्रथम श्रेणी अर्धशतक पूरा किया।
कंबोज ने 91वें ओवर में टॉम हेन्स पर तीन रन के साथ अपना पहला अर्धशतक जड़ा। मेजबान टीम के गेंदबाजों ने 80वें ओवर के बाद नई गेंद ली, विकेट लेने में सफलता नहीं मिली। भारत ने दूसरी पारी में अधिकतर समय साढ़े चार रन प्रति ओवर से अधिक की रन गति से रन बनाए।
भारत ए ने सुबह के सत्र में ध्रुव जुरेल (28), नितीश कुमार रेड्डी (42) और शार्दुल ठाकुर (34) के विकेट गंवाए। जॉर्ज हिल (39 रन पर तीन विकेट) ने लंच से पहले की आखिरी गेंद पर शार्दुल को बोल्ड किया। भारत ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 163 रन से की।
जुरेल ने क्रिस वोक्स पर मिड विकेट क्षेत्र में दो चौके मारे, अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। जुरेल ने एडी जैक की आउटस्विंग पर विकेटकीपर रेव को कैच थमाया। उन्होंने 51 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे और रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े।
रेड्डी अच्छी लय में थे लेकिन हिल ने उन्हें बोल्ड करके भारत को छठा झटका दिया। उन्होंने 78 गेंद की अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का मारा।
शार्दुल ने फरहान अहमद पर लगातार दो चौके मारे लेकिन लंच से ठीक पहले हिल ने उन्हें भी आउट किया। उन्होंने 47 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े। भारत ए ने पहली पारी में 348 रन बनाने के बाद इंग्लैंड लॉयन्स को 327 रन पर आउट करके 21 रन की बढ़त हासिल की थी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
