टेस्ट सीरीज : भारत युवा, इंग्लैंड मज़बूत, टेस्ट सीरीज़ पर दिग्गज क्रिकेटरों की राय बंटी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का कहना है कि अगर भारत लीड्स और मैनचेस्टर में मैच जीतने में सफल रहता है तो उसके पास इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला जीतने का शानदार मौका होगा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का कहना है कि अगर भारत लीड्स और मैनचेस्टर में मैच जीतने में सफल रहता है तो उसके पास इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला जीतने का शानदार मौका होगा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने पांच मैच की श्रृंखला में मेजबान टीम को 3-2 से जीत का दावेदार बताया।

भारत और इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला के साथ अपने नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करेंगे। इस श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार से लीड्स में खेला जाएगा। मैनचेस्टर 23 जुलाई से चौथे टेस्ट की मेजबानी करेगा। हेडन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के गेंदबाज इतने अच्छे हैं। उसके कई गेंदबाज चोटिल हैं और कई खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं।
उसके लिए यही बड़ी चुनौती होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उत्तरी इंग्लैंड में होने वाले टेस्ट मैच काफी महत्वपूर्ण होंगे। भारत अगर इन मैच में जीत हासिल कर लेता है तो वह श्रृंखला अपने नाम कर सकता है।’’
भारत के इंग्लैंड के पिछले दौरे के बाद से मेजबान टीम के दो सबसे अनुभवी गेंदबाजों जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इंग्लैंड के कुछ प्रमुख तेज गेंदबाज चोटिल हैं। तेज गेंदबाज मार्क वुड चोट के कारण कम से कम पहले तीन टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं।
उनके साथी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे और गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से उबर रहे हैं। भारत नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगा। इस तरह से भारत रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद एक नए युग की शुरुआत करेगा।
स्टेन ने भारत को हारा हुआ नहीं माना, लेकिन इंग्लैंड को जीत का दावेदार बताया। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम काफी युवा है। यह कहा जा सकता है कि इंग्लैंड श्रृंखला जीतने जा रहा है, लेकिन यह बिना संघर्ष के नहीं होने वाला है। मुझे लगता है कि एक या दो टेस्ट ऐसे होंगे जिन्हें भारत अपने नाम कर सकता है।’’
‘दक्षिण अफ्रीका के इस क्रिकेटर ने कहा,‘‘सभी मैच करीबी होंगे। लेकिन हर मैच का नतीजा निकलेगा। मुझे लगता है कि यह 3-2 से इंग्लैंड के पक्ष में होगा।’’ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों दीप दासगुप्ता और संजय मांजरेकर ने भी इंग्लैंड को श्रृंखला में जीत का दावेदार बताया लेकिन साथ ही कहा कि मुकाबला काफी करीबी होगा।
दासगुप्ता ने कहा, ‘‘भारतीय टीम काफी युवा है और उसका कप्तान भी युवा है। टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिससे इंग्लैंड को थोड़ा फायदा मिलेगा। इंग्लैंड को घरेलू मैदान पर खेलने का भी फायदा मिलेगा, लेकिन यह (श्रृंखला) काफी करीबी होगी। मुझे लगता है कि इंग्लैंड 3-2 से जीतेगा।
’’मांजरेकर ने कहा,‘‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड श्रृंखला जीतने के लिए बेहतर स्थिति में है। वे अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं और भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुज़र रही है, इसलिए मुझे लगता है कि इंग्लैंड यह श्रृंखला जीत सकता है।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
