द इंडियन व्यू

भारतीय सब-जूनियर टीमों का जलवा, पुरुषों ने पाकिस्तान को हराया, महिलाएं अपराजेय

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय सब-जूनियर पुरुष और महिला टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को एलीट पूल मुकाबलों में पुरुष टीम ने मेजबान ओमान और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया, जबकि…

Ragwendra P Singh
July 22, 2026
2 min read
भारतीय सब-जूनियर टीमों का जलवा, पुरुषों ने पाकिस्तान को हराया, महिलाएं अपराजेय

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय सब-जूनियर पुरुष और महिला टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को एलीट पूल मुकाबलों में पुरुष टीम ने मेजबान ओमान और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया, जबकि महिला टीम ने चीन के साथ मुकाबला ड्रॉ खेलने के बाद उज्बेकिस्तान को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी।

भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 7-4 से पराजित किया। भारत से करण गौतम ने 5वें, 9वें और 19वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। राहुल यादव (3'), प्रह्लाद राजभर (10'), कप्तान केतन कुशवाहा (11') और रोमित पाल (11') ने एक-एक गोल किया।

पाकिस्तान के लिए असलम मुहम्मद फरहान (6'), अदील (8') और उस्मान मुहम्मद (10', 16') ने गोल किए। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने मेजबान ओमान को 14-0 से करारी शिकस्त दी। कप्तान केतन कुशवाहा ने चार गोल (6', 11', 15', 20') दागे, जबकि आशीष तानी पूर्ति ने (1', 16', 19') हैट्रिक बनाई। राहुल यादव (2', 12') और शाहरुख अली (3', 13') ने दो-दो गोल किए।

साभार : गूगल

वहीं प्रह्लाद राजभर (9'), करण गौतम (15') और रोमित पाल (18') ने भी गोल कर भारत की बड़ी जीत में योगदान दिया। वहीं, भारतीय सब-जूनियर महिला टीम ने अपने दूसरे एलीट पूल मुकाबले में चीन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। चीन के लिए चेन गे ने चौथे मिनट में बढ़त दिलाई।

इसके बाद नौशीन नाज ने 16वें और 17वें मिनट में लगातार दो गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। हालांकि, जियाक्सिन गुओ ने 19वें मिनट में बराबरी का गोल कर मुकाबला ड्रॉ करा दिया। दिन के दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंद दिया।

नौशीन नाज ने चार गोल (6', 9', 15', 16') किए, जबकि संदीपा कुमारी (2', 6', 20') और कप्तान स्वीटी कुजूर (10', 13', 20') ने हैट्रिक जमाई। दिया (3', 17') और पुष्पा मांझी (11', 13') ने दो-दो गोल किए। इसके अलावा किरण एक्का (8') और नीलम टोपनो (18') ने भी गोल दागे।

यह टूर्नामेंट पहले एफआईएच अंडर-18 यूथ हॉकी5एस विश्व कप के लिए एशियाई क्वालीफायर भी है। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अपराजेय बनी हुई हैं और विश्व कप का टिकट हासिल करने की मजबूत दावेदार नजर आ रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।