द इंडियन व्यू

भारतीय नौसेना का पोत 'तरकश' मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा

नई दिल्ली (अभिषेक सिंह) :भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट 'आईएनएस तरकश' दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के दौरान 20 जून 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा। इस बंदरगाह प्रवास के दौरान…

Ragwendra P Singh
June 22, 2026
2 min read
भारतीय नौसेना का पोत 'तरकश' मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा

नई दिल्ली (अभिषेक सिंह) :भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट 'आईएनएस तरकश' दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के दौरान 20 जून 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा।

इस बंदरगाह प्रवास के दौरान पोत के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन रोहित मिश्रा मॉरीशस सरकार और मॉरीशस तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। मॉरीशस राष्ट्रीय तटरक्षक बल के कर्मियों के लिए पेशेवर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें बंदरगाह और समुद्री निगरानी, अग्निशमन, क्षति नियंत्रण तथा समुद्री सुरक्षा और नाविक कौशल के अन्य पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह पहल क्षेत्र के मित्रवत समुद्री बलों की क्षमता निर्माण और कौशल बेहतरी के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पोर्ट लुईस में प्रवास के दौरान यह पोत आगंतुकों के लिए भी खुला रहेगा, जिससे स्थानीय लोगों को भारतीय नौसैनिक कर्मियों से संवाद करने का अवसर मिलेगा। इससे लोगों का लोगों से संपर्क मजबूत होगा तथा दोनों देशों के बीच समुद्री जागरूकता और सद्भावना को बढ़ावा मिलेगा।

आईएनएस तरकश' ने 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पोर्ट लुईस में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मॉरीशस के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना तथा द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें