द इंडियन व्यू

भारतीय टीम में शामिल असम के दो भारोत्तोलक

शिवसागर (असम) : शिवसागर के भारोत्तोलक संघ के खिलाड़ी आईसेंग्फा गोगोई और पंचमी सोनोवाल ने भारत की टीम में स्थान प्राप्त किया। आगामी 1 से 10 जुलाई तक कजाकिस्तान में जूनियर एशियन गेम्स भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन होने…

Ragwendra P Singh
June 8, 2025
1 min read
भारतीय टीम में शामिल असम के दो भारोत्तोलक

शिवसागर (असम) : शिवसागर के भारोत्तोलक संघ के खिलाड़ी आईसेंग्फा गोगोई और पंचमी सोनोवाल ने भारत की टीम में स्थान प्राप्त किया।

आगामी 1 से 10 जुलाई तक कजाकिस्तान में जूनियर एशियन गेम्स भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें असम के ये दोनों खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्तमान में लखनऊ में प्रशिक्षण में व्यस्त ये दोनों खिलाड़ी शिवसागर के भारोत्तोलक संघ की देखरेख में 2022 से प्रशिक्षण कर रहे थे।

2025 में बिहार में आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलो इंडिया में आईसेंग्फा गोगोई ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। भारतीय टीम में दोनों खिलाड़ियों के शामिल होने पर शिवसागर भारोत्तलन संघ ने नामती शहीद पियली फुकन महाविद्यालय के व्यायामशाला में दोनों खिलाड़ियों के माता-पिता को सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ियों के प्रशिक्षक ने यह उम्मीद जताई है कि भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए निश्चित रूप से दोनों जीत हासिल करेंगे।-----

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।